फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानून: विरोध में सड़कों पर उतरे सपाई, बड़ी संख्या में हुई गिरफ्तारी, बाद में किया गया रिहा

Thu, 19 Dec 2019 10:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Dec 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
Citizenship Amendment Act 2019,  protest of samajwadi party in up
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उतरे सपाई - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गुरुवार को बुंदेलखंड समेत सेंट्रल यूपी के सभी जिलों में सपाई सड़कों पर उतरे। धरना प्रदर्शन कर खूब नारेबाजी की। बड़ी संख्या में सपाइयों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। इस दौरान एहतियात के तौर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।


कई जिलों में कलक्ट्रेट के आसपास का क्षेत्र छावनी में तब्दील रहा। चित्रकूट में 220 और हरदोई में 143 सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। बाद में सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। 
बांदा में धारा 144 और पुलिस की तमाम पाबंदी के बावजूद कलक्ट्रेट के पास कई घंटे सपाइयों का धरना-प्रदर्शन चला।
Citizenship Amendment Act 2019,  protest of samajwadi party in up
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उतरे सपाई - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने की कोशिश कर रहे सपाइयों को पुलिस ने खदेड़ा। 220 सपाइयों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया, वहां से बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।हमीरपुर में पुलिस ने जिला पंचायत के सभी गेट बंद कर दिए। इस पर सपाइयों व पुलिस में धक्कामुक्की हुई। जालौन में आंदोलन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक कलक्ट्रेट जाने से रोक दिया। इसके बाद यहीं पर सपाइयों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
Citizenship Amendment Act 2019,  protest of samajwadi party in up
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उतरे सपाई - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में पुलिस ने सपाइयों को सपा कार्यालय परिसर से बाहर ही नहीं निकलने दिया। छह महिलाओं सहित 143 सपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, देर शाम इन सभी को रिहा कर दिया गया। फतेहपुर में सपाइयों ने शहर के नहर कालोनी परिसर में धरना दिया। इसके अलावा रालोद, लोजद, कम्युनिस्ट और मार्क्सवादी संगठनों ने भी प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Citizenship Amendment Act 2019,  protest of samajwadi party in up
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उतरे सपाई - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में डीआईओएस कार्यालय में एकत्र सपाइयों से सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ ने वहीं ज्ञापन देने को कहा, लेकिन सपाई नहीं माने। प्रदर्शन के दौरान एक सपाई ने पुलिस कर्मी पर बट मारकर घायल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Citizenship Amendment Act 2019,  protest of samajwadi party in up
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उतरे सपाई - फोटो : अमर उजाला
वहीं, कन्नौज में सपाइयों का धरना पुलिस की सख्ती के कारण नहीं हो सका। सपाइयों ने जैसे ही कलक्ट्रेट की तरफ कूच करने का प्रयास किया, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने सपाइयों की गिरफ्तारी शुरू कर दी। पुलिस वाहन और तीन बसों में भरकर सपाइयों को पुलिस लाइन में बनी अस्थाई जेल में बंद किया गया। रास्ते में कुछ सपाई बस से उतरे तो पुलिस ने लाठी चलाकर उन्हें फिर बस में चढ़ाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed