{"_id":"68241826a5f1848fbb077305","slug":"girl-shot-dead-two-days-before-marriage-due-to-one-sided-love-in-hardoi-2025-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: शादी से दो दिन पहले होने वाली दुल्हन का कत्ल, एकतरफा मोहब्बत में युवक ने डोली पर बैठने से पहले ही मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी से दो दिन पहले होने वाली दुल्हन का कत्ल, एकतरफा मोहब्बत में युवक ने डोली पर बैठने से पहले ही मार डाला
Wed, 14 May 2025 12:40 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 14 May 2025 12:40 PM IST
सार
Hardoi Bride Murder Case: हरदोई में एकतरफा प्रेम में एक युवक ने शादी से दो दिन पहले डीएलएड छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी अपने चचेरे भाई के साथ मौके से भाग निकला। फायर की आवाज सुनकर परिजन भी जाग गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
hardoi murder case
- फोटो : संवाद
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एकतरफा प्रेम में युवक ने डीएलएड छात्रा को जबरन घर से ले जाने की कोशिश की। छात्रा ने शोर मचाया तो युवक ने छात्रा के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। बाबटमऊ के मजरा नई बस्ती जरेरा में हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
सीढ़ियों पर बिखरा खून
- फोटो : संवाद
आधी रात के बाद लगभग तीन बजे कन्नौज के शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दापुरवा निवासी प्रेमचंद्र अपने चचेरे भाई के साथ संगीता के मकान की छत पर पीछे की दीवार के सहारे चढ़ गया। मां लक्ष्मी के मुताबिक, संगीता को उसने छत से खींचकर ले जाने की कोशिश की। संगीता ने शोर मचाया तो प्रेमचंद्र उसे खींचकर जीने में ले जाने लगा और वहीं तमंचे से लक्ष्मी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।
युवती की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद
हत्या के बाद फरार हुआ कातिल
इसके बाद प्रेमचंद्र अपने चचेरे भाई के साथ मौके से भाग निकला। फायर की आवाज सुनकर परिजन भी जाग गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष मल्लावां बालेंद्र मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का जायजा लेकर जरूरी नमूने जुटाए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

युवती की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
एक बार तुड़वा दी थी शादी, इस बार जान ही ले ली
मृतका के पिता नौरंग घटना के बाद बदहवास हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रेमचंद्र पहले भी एक बार उनकी बेटी की शादी तुड़वा चुका था। उनका कहना है कि पिछले साल उसने संगीता की शादी सांडी थाना क्षेत्र के नीभापुरवा गांव में तय की थी। शादी के कार्ड भी बांट दिए थे। इसी दौरान प्रेमचंद्र ने लड़के वालों को भड़का दिया और दुष्प्रचार कर शादी तुड़वा दी। इस बार भी शादी तय होने की भनक प्रेमचंद्र को सोमवार को ही लगी। इस बार उसने संगीता की जान ही ले ली।

मृतका संगीता की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
ननिहाल आते-जाते संगीता से एक तरफा मोहब्बत कर बैठा था प्रेमचंद्र
कन्नौज जनपद के बद्दापुरवा गांव में संगीता का ननिहाल है। ननिहाल आने-जाने के दौरान संगीता को वहीं के रहने वाले प्रेमचंद्र ने देखा था। मृतका के पिता नौरंग के मुताबिक लगभग दो साल से प्रेमचंद्र लगातार संगीता का पीछा कर रहा था और उसे परेशान करता था। संगीता ने इसकी शिकायत परिजनों से की थी। परिजनों ने भी प्रेमचंद्र को काफी समझाया था, लेकिन वह नहीं माना। ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमचंद्र एकतरफा मोहब्बत करता था और इसी के चलते उसने घटना को अंजाम दिया।