फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलीगढ़-हमीरपुर के बाद जालौन में मासूम के साथ हैवानियत, अर्धनग्न हालत में मिली लाश, लोगों में आक्रोश

Mon, 10 Jun 2019 12:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 10 Jun 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
girl brutally murdered in up
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ और हमीरपुर में मासूम से दुष्कर्म कर हत्या के बाद यूपी के जालौन जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। यहां कुठौंद थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम बच्ची का खून से लथपथ अर्धनग्न शव खेत में पड़ा मिला। मासूम बच्ची का शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। 

girl brutally murdered in up
मासूम की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे डीआईजी - फोटो : अमर उजाला

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। यह घटना जनपद जालौन के कुठौद थानान्तर्गत एक गांव की है। यहां खेत में बच्ची का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची के गले में उसी के सलवार से फंदा लगा हुआ था।

girl brutally murdered in up
गांव में तानाव की स्थिती में भारी फोर्स तैनात कर दी गई - फोटो : अमर उजाला
जिस कारण मामला संदिग्ध लगा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों के मुताबिक बच्ची शनिवार शाम से लापता थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
girl brutally murdered in up
खून से लथपथ शरीर देख पुलिस की भी रूह कांप गई - फोटो : अमर उजाला

जिसकी खोजबीन की जा रही थी। मालूम हो कि अभी हाल ही में हमीरपुर जिले के कुरारा थानान्तर्गत एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची का शमशान घाट में अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। अब बुंदेलखंड में झांसी मंडल के जनपद जालौन में आठ वर्षीय बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
girl brutally murdered in up
गांव पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार शाम आठ साल की बच्ची घर के बाहर हमउम्र सहेलियों के साथ खेल रही थी। कुछ ही देर में वह अचानक लापता हो गई। सूरज ढलने के बाद भी वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कहीं भी कुछ पता नहीं चला। इसपर परिजनों ने थाने में सूचना दी। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से एक किमी दूर एक खेत में रक्तरंजित बच्ची का शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed