{"_id":"5cfd1fc6bdec22078775d548","slug":"fire-in-clothes-showroom-in-z-square-mall-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेड स्क्वायर मॉल में कपड़े के शोरूम में लगी आग, मच गई भगदड़, देखिए ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेड स्क्वायर मॉल में कपड़े के शोरूम में लगी आग, मच गई भगदड़, देखिए ये तस्वीरें
Sun, 09 Jun 2019 08:33 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 09 Jun 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
जेड स्क्वायर में कपड़े के शोरूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के जेड स्क्वायर मॉल के पहले तल पर रविवार को कपड़े के शोरूम में आग लग गई। आग से मॉल में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में पूरा मॉल खाली कराया गया। मॉल के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
जेड स्क्वायर में कपड़े के शोरूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
मॉल के पहले तल पर सरबजीत सिंह का ब्रांडेड कपड़ों का शोरूम है। उन्होंने बताया कि करीब सवा तीन बजे अचानक शोरूम के भीतर शॉर्ट सर्किट हुआ। कुछ ही देर बाद शोरूम में आग लग गई। करीब बीस मिनट तक शोरूम से लपटें निकलती रहीं। मॉल के कर्मचारियों ने पुलिस व दमकल को सूचना देने के साथ आग बुझानी शुरू की।
जेड स्क्वायर में कपड़े के शोरूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। सरबजीत के मुताबिक आग से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि वह नुकसान का सटीक आकलन नहीं बात सके। कोतवाली इंस्पेक्टर आशीष कुमार शुक्ला ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेड स्क्वायर में कपड़े के शोरूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आग लगते ही मॉल का फायर अलार्म बजने लगा। मॉल में मौजूद सैकड़ों लोग सहम गए। फिर शोरूम से धुआं उठता देख मॉल से बाहर निकलने केलिए लोग भागने लगे। इस दौरान लोग सूझबूझ दिखाते हुए लिफ्ट का इस्तेमाल किए बगैर सीढ़ियों से नीचे उतरे और मॉल के बाहर चले गए।
विज्ञापन
जेड स्क्वायर में कपड़े के शोरूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आग की वजह से मॉल में धुआं भर गया था। जो लोग भीतर थे, उनका दम घुटने लगा। खासकर बच्चे और महिलाएं अधिक परेशान नजर आए। हालांकि समय रहते सभी बाहर आ गए और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।