{"_id":"5d8e317b8ebc3e93d22905b5","slug":"four-people-died-due-to-heavy-rain-and-lightning-in-bundelkhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: बुंदेलखंड में बारिश-बिजली के कहर से पांच की मौत पांच दर्जन मकान ढहे, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बुंदेलखंड में बारिश-बिजली के कहर से पांच की मौत पांच दर्जन मकान ढहे, तीन झुलसे
Sat, 28 Sep 2019 01:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
भारी बारिश के बाद उफनाई मंदाकिनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड और कानपुर आसपास के जिलों में बृहस्पतिवार से शुरू बारिश शुक्रवार को भी होती रही। इस दौरान पांच दर्जन से ज्यादा कच्चे मकान धराशायी हो गए। मकान ढहने से कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में अधेड़ की मौत हो गई। अन्य जिलों में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। बुंदेलखंड में बिजली गिरने से तीन की मौत हो गई, जबकि तीन झुलस गए।
ढह गया वृद्ध का मकान
- फोटो : अमर उजाला
दीवार और बिजली गिरने से करीब 12 मवेशियों की भी मौत हुई है। बारिश से कई जिलों में चारों ओर पानी ही पानी है। खेत-खलिहान जलमग्न हैं। कानपुर देहात में दो दिन से हो रही बारिश से किसानों को लंबी चोट लगी है। उड़द, तिल और बाजरे की फसल को भारी नुकसान हुआ। लाही की बुआई भी प्रभावित हो रही है।
हमीरपुर में मतगणना के दौरान होती झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर नगर में घाटमपुर क्षेत्र के पतारा कस्बे में शुक्रवार सुबह कच्चे मकान की छत गिरने से किसान वेदप्रकाश शर्मा (52) की मौत हो गई। बांदा में करीब 50 मिमी बारिश होने से गांवों और शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। यहां अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने तीन लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश की बारिश से गंगऊ और बरियारपुर बांध फिर उफना गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
तालाबों में तब्दील हुए गांव
- फोटो : अमर उजाला
केन नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। हमीरपुर में दो दिन में करीब 64 मिमी बारिश हुई। कई जगहों पर कच्चे मकान गिर गए। बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। खेत की रखवाली कर रहा किसान रफीकउद्दीन झुलस गया। चित्रकूट में बारिश से आधा दर्जन मकान गिर गए, जिससे दो मवेशियों की मौत हो गई। महोबा में बिजली गिरने से चरखारी विकास खंड मेें दो भाई झुलस गए।
विज्ञापन
भारी बारिश के बाद जलमग्न सड़क
- फोटो : अमर उजाला
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं एक बैल की मौत हो गई। हरदोई में बृहस्पतिवार की रात से जारी बारिश शुक्रवार शाम तक होती रही। दो दिन में 66.6 मिमी पानी बरसा। उन्नाव में पिछले 12 घंटे में 65 मिमी बारिश हुई। ग्रामीण इलाकों में 30 कच्चे घर गिर गए। मलबे में दबकर महिला और दो बच्चे घायल हो गए, जबकि नौ मवेशियों ने दम तोड़ दिया।