{"_id":"5d8dc77c8ebc3e016d6313e4","slug":"warning-of-very-heavy-rainfall-in-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर सहित आसपास के 14 जिलों में मौत बनकर बरसे बादल, मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर सहित आसपास के 14 जिलों में मौत बनकर बरसे बादल, मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त
Sat, 28 Sep 2019 01:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद डूबी सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाते हुए मानसून ने तेजी पकड़ ली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी दो दिन और बादल शहरियों को भिगोएंगे। गुरुवार को पुरवा साढ़े दस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बही और बारिश भी हुई। देर रात शुरु हुई बारिश ने शुक्रवार को कानपुर सहित आसपास के जिलों में जमकर कहर बरपाया।
तालाब बनी सड़कें
- फोटो : अमर उजाला
कहीं भारी बारिश के बाद मकान ढह गया तो कहीं पानी में डूबने से किसी की मौत हाे गई। सितंबर की बारिश ने मानसून सीजन का सामान्य औसत पार कर लिया है। मानसून की सामान्य औसत बारिश 745 मिमी है और अब तक 760 मिमी बारिश हो चुकी है।
पुल के नीचे पानी भरने से डूबी कार
- फोटो : अमर उजाला
सीएसए विवि के मौसम विभाग का कहना है कि रात तक तीन मिमी बारिश हुई है। सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. नौशाद खान ने बताया कि यह मानसूनी बारिश हो रही है। सितंबर के आखिरी सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहता है। इस सप्ताह बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश के बाद तलाब हुई सड़कें
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विज्ञानी डॉ. खान ने बताया कि पिछले महीने में मानसून कम सक्रिय रहा है लेकिन सितंबर के आखिर में तेजी आ गई है। उन्होंने बताया कि यह बारिश देर में लगाए गए धान को छोड़कर बाकी सभी फसलों के लिए नुकसानदेह है।
विज्ञापन
भारी बारिश में ढह गया मकान
- फोटो : अमर उजाला
उड़द और मूंग को भी नुकसान होगा। जिन फसलों में दाने आ गए हैं, उनके लिए यह फायदेमंद नहीं है। दाने अंकुरित हो सकते है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। गुरुवार देर रात से तेज बारिश शुरू हुई जो शुक्रवार को भी होती रही।