फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: बुंदेलखंड में बारिश-बिजली के कहर से पांच की मौत पांच दर्जन मकान ढहे, तीन झुलसे

Sat, 28 Sep 2019 01:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 28 Sep 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
four people died due to heavy rain and lightning in bundelkhand
भारी बारिश के बाद उफनाई मंदाकिनी - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड और कानपुर आसपास के जिलों में बृहस्पतिवार से शुरू बारिश शुक्रवार को भी होती रही। इस दौरान पांच दर्जन से ज्यादा कच्चे मकान धराशायी हो गए। मकान ढहने से कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में अधेड़ की मौत हो गई। अन्य जिलों में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। बुंदेलखंड में बिजली गिरने से तीन की मौत हो गई, जबकि तीन झुलस गए।

 
four people died due to heavy rain and lightning in bundelkhand
ढह गया वृद्ध का मकान - फोटो : अमर उजाला
दीवार और बिजली गिरने से करीब 12 मवेशियों की भी मौत हुई है। बारिश से कई जिलों में चारों ओर पानी ही पानी है। खेत-खलिहान जलमग्न हैं। कानपुर देहात में दो दिन से हो रही बारिश से किसानों को लंबी चोट लगी है। उड़द, तिल और बाजरे की फसल को भारी नुकसान हुआ। लाही की बुआई भी प्रभावित हो रही है।

 
four people died due to heavy rain and lightning in bundelkhand
हमीरपुर में मतगणना के दौरान होती झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
कानपुर नगर में घाटमपुर क्षेत्र के पतारा कस्बे में शुक्रवार सुबह कच्चे मकान की छत गिरने से किसान वेदप्रकाश शर्मा (52) की मौत हो गई। बांदा में करीब 50 मिमी बारिश होने से गांवों और शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। यहां अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने तीन लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश की बारिश से गंगऊ और बरियारपुर बांध फिर उफना गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
four people died due to heavy rain and lightning in bundelkhand
तालाबों में तब्दील हुए गांव - फोटो : अमर उजाला
केन नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। हमीरपुर में दो दिन में करीब 64 मिमी बारिश हुई। कई जगहों पर कच्चे मकान गिर गए। बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। खेत की रखवाली कर रहा किसान रफीकउद्दीन झुलस गया। चित्रकूट में बारिश से आधा दर्जन मकान गिर गए, जिससे दो मवेशियों की मौत हो गई। महोबा में बिजली गिरने से चरखारी विकास खंड मेें दो भाई झुलस गए।

 
विज्ञापन
four people died due to heavy rain and lightning in bundelkhand
भारी बारिश के बाद जलमग्न सड़क - फोटो : अमर उजाला
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं एक बैल की मौत हो गई। हरदोई में बृहस्पतिवार की रात से जारी बारिश शुक्रवार शाम तक होती रही। दो दिन में 66.6 मिमी पानी बरसा। उन्नाव में पिछले 12 घंटे में 65 मिमी बारिश हुई। ग्रामीण इलाकों में 30 कच्चे घर गिर गए। मलबे में दबकर महिला और दो बच्चे घायल हो गए, जबकि नौ मवेशियों ने दम तोड़ दिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed