फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईपीएस सुरेंद्र कुमार सुसाइड केस की फाइल बंद, बेबुनियाद आरोप-प्रत्यारोप के अलावा ये हैं 5 वजह

Wed, 31 Oct 2018 08:29 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 31 Oct 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
File of IPS Surendra Kumar Suicide Case
डेमो पिक
कानपुर में आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास के खुदकुशी मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर लगाए गए आरोप एसपी पश्चिम संजीव सुमन की जांच में खोखले साबित हुए। आईपीएस के परिजनों और उनकी पत्नी डॉ. रवीना के माता-पिता से पूछताछ के बाद फाइल बंद कर दी गई। एसपी तीन-चार दिन में अपनी रिपोर्ट आला अफसरों को सौंप देंगे।

 
File of IPS Surendra Kumar Suicide Case
डेमो पिक
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास (31) ने चार सितंबर को कैंट स्थित सरकारी आवास में जहर खा लिया था। नौ सितंबर को उनकी सर्वोदय नगर स्थित रिजेंसी अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके देहांत बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। बड़े भाई नरेंद्र ने भाई की मौत के लिए उसकी पत्नी डॉ. रवीना को जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया कि रवीना सुरेंद्र को परिवार से अलग करना चाहती थी।
 
File of IPS Surendra Kumar Suicide Case
डेमो पिक
सुरेंद्र को इतना प्रताड़ित किया गया कि उसे जान देने के अलावा कोई और रास्ता नहीं सूझा। इसके बाद डॉ. रवीना के पिता डॉ. रावेंद्र सिंह और मां डॉ. रीता ने चुप्पी तोड़ी। आरोप लगाया कि सुरेंद्र से अक्सर उसके परिजन रुपये मांगते थे। उनकी बढ़ती अपेक्षाओं से सुरेंद्र परेशान थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
File of IPS Surendra Kumar Suicide Case
डेमो पिक
एसपी पश्चिम को सौंपी गई जांच
एडीजी ने एसपी पश्चिम संजीव सुमन (आईपीएस) को आईपीएस के खुदकुशी मामले की जांच सौंप थी। इस पर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए। सुरेंद्र के घर से मिले सुसाइट नोट, उनका लैपटॉप और मोबाइल जांच के लिए फोरेंसिक लैब लखनऊ भेजा गया। हैंड राइटिंग एक्सपर्ट की जांच में साफ हो गया है कि सुसाइड नोट सुरेंद्र ने ही लिखा था।
 
विज्ञापन
File of IPS Surendra Kumar Suicide Case
डेमो पिक
मोबाइल और लैपटॉप में भी ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके कि सुरेंद्र कुमार ने पत्नी या अपने परिवार वालों से परेशान होकर खुदकुशी की।   एसपी के मुताबिक दोनों पक्षों के आरोपों में भी दम नहीं था। जांच पूरी हो चुकी है। तीन-चार दिन में एडीजी और एसएसपी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed