फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संगीत के समंदर' में 'पैशन का गोता', 25 साल बाद स्कूल फ्रेंड्स ने दोबारा शुरू किया रॉक बैंड

Wed, 31 Oct 2018 12:21 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 31 Oct 2018 12:21 AM IST
सार

- करियर और परिवार बनाने के बाद फिर जागा म्यूजिक का पैशन
- कानपुर में शुरू हुआ इल्युमिनाती रॉक बैंड

विज्ञापन
Illuminati rock band start in kanpur by Non professional singers
डेमो पिक
आत्मविश्वास, लगन और जुनून के साथ 25 साल बाद दो दोस्तों ने अपने स्कूल के म्यूजिक मेंटर के साथ अपना रॉक बैंड जोशीले अंदाज में फिर से शुरू कर दिया है। यूपी के कानपुर शहर में शुरु हुआ इल्युमिनाती रॉक बैंड आज चर्चा इसलिए बटोर रहा है क्योंकि इस रॉक बैंड को चलाने वाले वे लोग हैं जो कभी स्कूल टाइम में 'संगीत के समंदर' में 'जोश का गोता' लगाते हुए अपना रॉक बैंड चलाते थे।

 

Illuminati rock band start in kanpur by Non professional singers
डेमो पिक
करियर की चिंता और घरवालों के दबाव की वजह से दोस्तों का रॉक बैंड टूट गया और स्टेज छूट गया लेकिन संगीत से लगाव कभी न छूटा। आज उसी का नतीजा है कि इतने सालों बाद एक बार फिर दोनों दोस्त और उनके मेंटर एक साथ मंच साझा कर युवाओं को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं।

 

Illuminati rock band start in kanpur by Non professional singers
डेमो पिक

कानपुर के इन तीनों उत्साही लोगों के नाम हैं-राजा चौधरी (निवासी-लाल बंगला), मनोज अग्रवाल (निवासी-चंद्र विहार) और कुमार देवनानी (निवासी-सिविल लाइंस)। राजा चौधरी इंजीनियरिंग और एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद सरकारी नौकरी पाई। इस समय राजा ऑर्डनेंस फैक्ट्री, लकनऊ के डिप्टी जनरल मैनेजर हैं। वहीं मनोज अग्रवाल ने एमबीए पूरा करने के बाद बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बना लिया। मौजूदा समय में मनोज आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड में असिस्टैंट वाइस प्रेसिडेंट हैं। वहीं कुमार देवनानी मेन्स वियर गारमेंट्स के व्यापारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Illuminati rock band start in kanpur by Non professional singers
डेमो पिक

ऐसे शुरू हुई रॉक बैंड बनाने की दिलचस्प कहानी

मनोज और कुमार दोनों कैंट स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल से पढ़े हुए है वहीं राजा चौधरी इसी स्कूल में म्यूजिक मेंटर थे। 25 साल बाद स्कूल टाइम का रॉक बैंड दोबारा शुरू करने की दिलचस्प कहानी सुनाते हुए मनोज बताते हैं कि करियर बैंकिंग सेक्टर में बना लिया, शादी हुई और बच्चे भी बड़े हो गए। लेकिन इन सबके बीच मैं कहीं न कहीं म्यूजिक और अपने रॉक बैंड को लेकर मन में उत्साह रहता था।

विज्ञापन
Illuminati rock band start in kanpur by Non professional singers
डेमो पिक
कुछ दिनों पहले कानपुर क्लब में एक पार्टी के दौरान मेरी मुलाकात स्कूल टाइम के रॉक बैंड लीडर राजा चौधरी से हुई। हम दोनों के बीच पुराने दिनों की यादों से जुड़ी तमाम बातें हुईं इसी बीच फिर से रॉक बैंड शुरू करने का विचार आया। कुमार देवनानी से इस बारे में मीटिंग की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed