फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फतेहपुर दुष्कर्म कांड: हत्यारोपी के पिता और भाई ने भी रखी चिता में लकड़ी, बाप बोला- शर्मसार कर दिया

Fri, 20 Dec 2019 10:21 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी,फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी,फतेहपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 20 Dec 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
fatehpur sexual harassment victim father and brother of accused also put wood in pyre
fatehpur - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के हुसैनगंज के रामचंद्रन गंगाघाट पर आरोपी चाचा के पिता और भाई भी चिता में लकड़ी व मिट्टी देने पहुंचे। उनमें वैमनस्यता का भाव नहीं दिखा। यह देखकर गांव के लोग भी हैरान रह गए। हालांकि दोनों कुछ देर ठहरने के बाद चले गए। दोनों परिवारों के घर आसपास हैं। रिश्ते भी अच्छे थे।  
fatehpur sexual harassment victim father and brother of accused also put wood in pyre
fatehpur - फोटो : अमर उजाला
रिश्ते में चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को कलंकित कर डाला। कड़वाहट तभी आ गई थी जब कुछ दिन पहले युवती से आरोपी के छेड़खानी करने का पता परिवार को चला। उस पर नोकझोंक भी हुई। किसी को यह नहीं मालूम था चाचा की हैवानियत इस स्तर तक पहुंच जाएगी। 
fatehpur sexual harassment victim father and brother of accused also put wood in pyre
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
आरोपी के पिता ने बताया कि उसने घटना के बाद से बेटे से मुलाकात नहीं की है। वह उसका का चेहरा नहीं देखना चाहते हैं। दोनों परिवार एक दूसरे के साथ रहते थे। एक दूसरे घर बैठकर खाते पीते थे। बेटे की हरकत के लिए खुद को शर्मसार महसूस करते हैं। वह भतीजी और उसके परिवार के साथ हैं। तभी अंतिम संस्कार के मौके पर पहुंचे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
fatehpur sexual harassment victim father and brother of accused also put wood in pyre
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म पीड़िता युवती की मौत और सपा का प्रदर्शन दोनों एक ही दिन पड़ जाने से डीआईजी भी जिले में प्रयागराज से आए। वह पुलिस लाइन से तब वापस हुए जब चिता में आग लग गई। हुसैनगंज की पीड़िता की मौत की खबर जिले अधिकारियों में सुबह हो गई थी। गोपनीय विभाग की टीमें अलर्ट थीं। 
विज्ञापन
fatehpur sexual harassment victim father and brother of accused also put wood in pyre
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। धरना प्रदर्शन स्थल पर काफी फोर्स लगा दिया गया। सीओ सिटी केडी मिश्रा, एसडीएम प्रमोद झा पटेल नगर चौराहे पहुंच गए। इधर, करीब 12 बजे प्रयागराज डीआईजी कवींद्र प्रताप सिंह पुलिस लाइन पहुंच गए। पुलिस लाइन में एसपी प्रशांत वर्मा से मिले। जिले का हाल जाना। शाम तक मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed