फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फतेहपुर कांडः जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता की चिता पर लकड़ी रखने वाले आरोपी के पिता की मौत

Fri, 03 Jan 2020 03:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 Jan 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
fatehpur misdeed case: accused's father died
फतेहपुर दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद युवती को जला देने के आरोपी के पिता की कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

बता दें कि आरोपी का 60 साल का पिता बेटे से मुलाकात करने 18 दिसंबर को जेल गया था।

 
fatehpur misdeed case: accused's father died
फतेहपुर दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला
बाइक से दूसरे नंबर के बेटे के साथ लौट रहा था, तभी  शहर के लखनऊ बाईपास चौराहे के पास कार की टक्कर से पिता-पुत्र घायल हुए थे। दुर्घटना में घायल बुजुर्ग को कानपुर रेफर किया गया था। कानपुर में इलाज के दौरान ही सांसें थम गई थीं। चौदह दिसंबर 2019 को 18 साल की युवती को पड़ोसी और रिश्ते में चाचा ने दुष्कर्म के बाद जला दिया था।


 
fatehpur misdeed case: accused's father died
फतेहपुर दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला
जिसकी हैलट में इलाज के चौथे दिन मौत हुई थी। आरोपी तब से जेल में है। बता दें कि 19 दिसंबर को फतेहपुर के हुसैनगंज के रामचंद्रन गंगाघाट पर आरोपी चाचा के पिता और भाई भी दुष्कर्म पीड़िता की चिता मे में लकड़ी व मिट्टी देने पहुंचे थे। उनमें वैमनस्यता का भाव नहीं दिखा था। यह देखकर गांव के लोग भी हैरान रह गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
fatehpur misdeed case: accused's father died
फतेहपुर दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला
हालांकि दोनों कुछ देर ठहरने के बाद चले गए थे। दोनों परिवारों के घर आसपास हैं। रिश्ते भी अच्छे थे।  रिश्ते में चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को कलंकित कर डाला था। कड़वाहट तभी आ गई थी जब कुछ दिन पहले युवती से आरोपी के छेड़खानी करने का पता परिवार को चला था। उस पर नोकझोंक भी हुई थी। किसी को यह नहीं मालूम था चाचा की हैवानियत इस स्तर तक पहुंच जाएगी। 

 
विज्ञापन
fatehpur misdeed case: accused's father died
फतेहपुर दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला
आरोपी के पिता ने बताया था कि उसने घटना के बाद से बेटे से मुलाकात नहीं की है। वह उसका का चेहरा नहीं देखना चाहते थे। दोनों परिवार एक दूसरे के साथ रहते थे। एक दूसरे घर बैठकर खाते पीते थे। बेटे की हरकत के लिए खुद को शर्मसार महसूस करते थे। वह भतीजी और उसके परिवार के साथ थे। तभी अंतिम संस्कार के मौके पर पहुंचे थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed