फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फतेहपुर दुष्कर्म कांड: बेटी की डोली उठाने की थी तैयारी, उठ गई अर्थी, 'चाचा' से शादी होने तक...

Fri, 20 Dec 2019 11:05 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 20 Dec 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
fatehpur sexual harassment victim family was preparing for marriage
fatehpur - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के हुसैनगंज थाने के एक गांव में दुष्कर्म के बाद जलाई गई अठारह साल की युवती छठे दिन जिंदगी की जंग हार गई। उसने गुरुवार की सुबह लगभग सात बजे कानपुर हैलट में दम तोड़ा। वह करीब 117 घंटे तक जिंदगी के लिए जूझती रही। संक्रमण के चलते एक-एक अंग निष्क्रिय होते चले गए। उधर, गांव में मौत की खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में एहतियातन पुलिस व्यवस्था बढ़ा दी गई। गांव वाले पुलिस की पूछताछ को लेकर सहमे हैं। 
fatehpur sexual harassment victim family was preparing for marriage
सपा नेता मौके पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
किसान परिवार की इस युवती को 14 दिसंबर की सुबह लगभग दस बजे घर के दरवाजे पर आग का गोला बन छटपटाते देखा गया था। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई, लेकिन तब तक युवती काफी हद तक जल चुकी थी। उसे एंबुलेंस से पहले सीएचसी हुसैनगंज फिर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां हालत बिगड़ने पर दोपहर लगभग डेढ़ बजे एएसएल एंबुलेंस से कानपुर हैलट भेज दिया गया। इसी बीच नायब तहसीलदार व महिला थानाध्यक्ष ने पीड़िता के बयान लिए थे। हालांकि कानून का हवाला रख इसे गोपनीय रखा गया।
fatehpur sexual harassment victim family was preparing for marriage
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
शादी की कर रहे थे तैयारी
दुष्कर्म के बाद जला दी गई युवती की शादी के लिए परिजन लड़के की तलाश रहे थे। वह गरीबी से लड़ते हुए बेटी के लिए रुपये व सामान भी जुटा रहे थे। जब से पता चला था कि बेटी के गांव के रिश्ते का चाचा ही उसके पीछे पड़ा हुआ है तो माता-पिता ने यह तय कर लिया था कि अगले साल गर्मी तक शादी कर ही देंगे। यही वजह थी कि युवती के परिवार वालों ने रिश्ते के चाचा के परिवार वालों को आगाह कर दिया था कि अपने बेटे को कहीं बाहर भेज दें। शादी हो जाने तक वह दूरी बनाए रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
fatehpur sexual harassment victim family was preparing for marriage
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर दुष्कर्म कांड अपडेट: टाइम लाइन
14 दिसंबर-
- सुबह 9:00 बजे:  गांव में पंचायत हुई खत्म।
- सुबह 10 बजे: दुष्कर्म पीड़िता चंद कदम दूर दरवाजे पर आग का गोला बनी दिखी।
- सुबह 11:50 बजे: पीड़िता गांव से 108 नंबर एंबुलेंस से सीएचसी हुसैनगंज पहुंची।
- सुबह 11:55 बजे: हुसैनगंज सीएचसी से पीड़िता जिला अस्पताल रेफर।
- दोपहर 12:35 बजे: शहर के सदर जिला अस्पताल में पहुंची पीड़िता।
- दोपहर 12:50 बजे: डॉक्टर ने एएलएस एंबुलेंस के लिए बातचीत की
- दोपहर 01:30 बजे: सदर अस्पताल से एएलएस एंबुलेंस से कानपुर हैलट रवाना हुई

15 दिसंबर -
- दोपहर 01:00 बजे: हुसैनगंज पुलिस ने आरोपी चाचा को जेल भेजा।
- शाम 5:30 बजे: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य कमलेश गौतम गांव पहुंचीं।
- शाम 5:45 बजे: कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के गांव पहुंचा।
- शाम 6:00 बजे: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने प्रशासन को संवेदनशीलता बरतने की नसीहत दी। उनके कई सवालों का जवाब नहीं दे सके अफसर व खुदकुशी साबित करने वाले ग्रामीण।
विज्ञापन
fatehpur sexual harassment victim family was preparing for marriage
fatehpur - फोटो : अमर उजाला
16 दिसंबर -
- शाम 7:00 बजे: कांग्रेस की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा मौर्या पीड़िता के गांव पहुंची। परिवार को ढांढस बंधाया। शहर में पटेल नगर चौराहे पर कांग्रेसियों ने धरना दिया।
17 दिसंबर -
- दोपहर 2:00 बजे: पूर्व शिक्षामंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक पीड़िता के गांव पहुंचे। पिता व भाई से घटना का विवरण जाना।
18 दिसंबर -
- दोपहर 12 बजे: चार्जशीट के लिए हुसैनगंज थाने के विवेचक ने पिता व भाई का बयान लिया। अन्य ग्रामीणों को बयान के लिए तलाशा।
19 दिसंबर-
- हैलट कानपुर में छठे दिन 19 दिसंबर को सुबह सात पीड़िता ने अंतिम सांस ली।
- 4 बजकर पांच मिनट पीड़िता का शव गांव से करीब डेढ़ किमी. दूर रामचंद्रन घाट पर पहुंचा।
- 4: 56 बजे बड़े भाई ने मुखाग्नि दी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed