{"_id":"6a9878f68c6a5281380d82a5","slug":"several-irregularities-came-to-light-at-abha-blood-center-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-161633-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आभा ब्लड सेंटर में सामने आईं कई अनियमितताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आभा ब्लड सेंटर में सामने आईं कई अनियमितताएं
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के शांतिनगर स्थित आभा ब्लड सेंटर का बुधवार को जिला क्षयरोग अधिकारी ने निरीक्षण किया। यहां रक्त केंद्रों के मूल्यांकन से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण में पत्र प्राप्त होने की सूचना कार्यालय को न देने समेत कई कमियां सामने आईं।
ब्लड सेंटर के प्रबंधक डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने पत्र प्राप्त होने की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पत्र स्वयं प्रबंधक ने प्राप्त किया था। केंद्र में सॉफ्टवेयर उपलब्ध होने के बावजूद बायोमीट्रिक स्क्रीनिंग एबीडीएम के माध्यम से नहीं की जा रही थी।
लैब टेक्नीशियन सनद त्रिपाठी मौजूद मिले लेकिन उनका नवीनीकरण संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं मिला। ब्लड सेंटर में कुल पांच यूनिट रक्त उपलब्ध मिला। जिला क्षयरोग अधिकारी ने माह में एक बार रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने और टीबी जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।