फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मरीज मर चुका था, डॉक्टर खेलते रहे 'ऑपरेशन-ऑपरेशन', पेट के अंदर मिले रुई के 28 टुकड़े

Sun, 23 Dec 2018 07:35 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 23 Dec 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
Fake operation by doctors in kanpur
डेमो पिक
कानपुर के सर्वोदय नगर में एक निजी अस्पताल में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद भी ऑपरेशन के नाम पर परिजनों से लाखों रुपये की वसूली कर ली गई। सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों की इस करतूत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। न ही पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को देखा है। इलाहाबाद निवासी रोहित (18) निजी कंपनी में असिस्टेंट फिटर का काम करता था। यह कंपनी कानपुर-फर्रुखाबाद रेल लाइन पर विद्युतीकरण का काम कर रही है।
Fake operation by doctors in kanpur
डेमो पिक
बुधवार सुबह कंपनी के 12 कर्मचारी काम के लिए पिकअप से साइट पर जा रहे थे। बिल्हौर में जीटी रोड पर एक्सीडेंट में रोहित घायल हो गया। कंपनी के मैनेजर हर्षित ने उसे सर्वोदय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मैनेजर का आरोप है कि डॉक्टरों ने गुरुवार को ऑपरेशन के नाम पर उनसे दो बार में 3.30 लाख रुपये जमा कराए। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे कंपनी के कर्मचारी जब उसे देखने आईसीयू पहुंचे तो डॉक्टरों ने मौत की जानकारी दी।
 
Fake operation by doctors in kanpur
डेमो पिक
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने रिपोर्ट में बुधवार रात ही रोहित की मौत होने की बात कही है। अस्पताल से पुलिस को भेजे जाने वाली सूचना (मेमो) में मौत का वक्त शुक्रवार सुबह लिखा है। यानी मौत के बाद भी पैसा लिया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fake operation by doctors in kanpur
डेमो पिक
पेट के अंदर रुई के 28 टुकड़े मिले 
पोस्टमार्टम के दौरान रोहित के पेट की ऊपरी परत कटी पड़ी थी। टांके के बजाय उस पर टेप चिपकाया गया था। टेप हटाने पर उसके पेट के अंदर दो बाई दो के कॉटन (रुई) के 28 टुकड़े भी मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि रोहित की मौत ज्यादा खून बहने से हुई है।
विज्ञापन
Fake operation by doctors in kanpur
डेमो पिक
एक्सपर्ट का कहना है कि यदि रोहित जिंदा था तो उसके पेट में कॉटन कैसे रह गया। अगर वो मर गया था तो आईसीयू में क्यों रखा गया था। बिल्हौर थानाप्रभारी ने बताया कि रोहित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। रविवार को उसे खोल कर देखा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed