फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाग जा मेरे लाल...ताई तुझे खिला रही है: मन्नतों से मिला था छोटू, मम्मी-पापा के साथ ही छोड़ गया दुनिया

Thu, 18 May 2023 03:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 18 May 2023 03:24 PM IST
विज्ञापन
Etawahs couple along with innocent died in Fatehpur accident, Chhotu had met Mannat, left the world along with
fatehpur accident - फोटो : अमर उजाला

इटावा जिले में मम्मी-पापा के लाड़ले छोटू उर्फ लव का शव उनके ही साथ बुधवार सुबह पहुंचा, तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन बस यही कह रहे थे कि सबको हंसते खेलते लाने का वादा करके अनिल क्यों बच्चों को अपने साथ लेकर चला गया।



फतेहपुर के जहानाबाद में हुए हादसे में शहर के बंगाली कॉलोनी निवासी अनिल, उसकी पत्नी यशोदा, बेटी पल्लवी और सबसे छोटा लाड़ला बेटा छोटू उर्फ लव की हादसे में मौत हो गई थी। रात में हादसे की जानकारी के बाद परिवार के बेहाल थे। रातभर पूरा घर चीत्कारों से गूंजता रहा।

करीब छह बजे शव पहुंचे, तो सिसकियां चीखों में बदल गई। चिल्ला-चिल्ला कर परिजन रोने लगे। भाभी श्रीकांता रोते-रोते बस यही कह रही थी कि ससुराल जाते वक्त, तो वादा किया था। फिर हंसते खेलते जल्दी वापस आएंगे। छोटू के शव से लिपटकर फफकने लोगी।

Etawahs couple along with innocent died in Fatehpur accident, Chhotu had met Mannat, left the world along with
fatehpur accident - फोटो : अमर उजाला

उठ जा मेरे लाल, ताई तुझे खिला रही है
बोली- जाग जा मेरे लाल...देख ताई तुझे खिला रही है...हर बार तो चाची की गोद में आकर खिलखिला उठता था, आज क्या हुआ, उठ जा मेरे लाल। वहीं, अनिल का भाई राजू कह रहा था, किसी ने भी ऐसे कंधों पर तुझे लाने की नहीं सोची थी...उठ जा मेरे भाई।

Etawahs couple along with innocent died in Fatehpur accident, Chhotu had met Mannat, left the world along with
fatehpur accident - फोटो : अमर उजाला

एक बजे हुए तीनों का अंतिम संस्कार
अन्य भाई सुरेश, राजेश सतीश भी रो-रोकर यही कह रहे थे कि हम सब बड़े थे तुझे इतनी जल्दी जाने की क्या थी। प्रभु हम में से किसी को उठा लेता। करीब छह घंटे तक तीनों के शव घर पर ही रखे रहे। इसके बाद श्मशान घाट ले जाए गए। यहां लगभग एक बजे तीनों का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Etawahs couple along with innocent died in Fatehpur accident, Chhotu had met Mannat, left the world along with
fatehpur accident - फोटो : अमर उजाला

चार बेटियों के बाद छोटू ने भरी थी गोद
अनिल और यशोदा के चार बेटियां थीं। सबसे बड़ी पायल (10), प्रियांशी (8), सौम्या (7), पल्लवी (3) बेटियां थीं। ऐसे में दोनों को एक बेटे की चाहत थी। इसके लिए उन्होंने कई मंदिरों और दरगाहों में मन्नतें भी मांगीं। लगभग दो साल पहले अनिल अपनी पत्नी के साथ ससुराल मूसानगर के शिव मंदिर में दर्शन करने गया था।

विज्ञापन
Etawahs couple along with innocent died in Fatehpur accident, Chhotu had met Mannat, left the world along with
fatehpur accident - फोटो : अमर उजाला

मन्नतों से हुआ था बेटा
यहां पर भी दोनों ने बेटा होने की मन्नत मांगी थी। इसके बाद ही यशोदा गर्भवती हो गई थी। ऐसे में छोटू के छह माह होने के बाद करीब डेढ़ माह पहले दोनों ने इसी मंदिर में मुंडन कराकर मन्नत पूरी करने के लिए का धन्यवाद दिया था। सास-ससुर के दबाव बनाने पर अनिल परिवार के साथ वहीं रुक गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed