फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Illegal encroachment removed from pasture land following court order.

Etawah News: कोर्ट के आदेश पर चरागाह की जमीन से हटाया अवैध कब्जा

Thu, 01 Oct 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 01 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment removed from pasture land following court order.
ताखा। न्यायालय के बेदखली के आदेश पर तहसील प्रशासन की राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में मुर्चा गांव में चरागाह की सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। ऊसराहार-किशनी मार्ग पर स्थित चरागाह की जमीन पर किए गए कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन ने जेसीबी से मकानों को गिराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुर्चा गांव में चरागाह के लिए सुरक्षित सरकारी जमीन पर गांव के ईश्वर दयाल, गिरीशचंद्र और नाहर सिंह ने अवैध कब्जा कर मकान बना लिए थे। सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला न्यायालय में पहुंचा था। न्यायालय से बेदखली का आदेश जारी होने के बाद तहसील प्रशासन ने जमीन खाली कराने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक रामगोपाल और क्षेत्रीय लेखपाल शिवम यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक टीम ने जेसीबी की मदद से सरकारी जमीन पर बने मकानों को गिराया और चरागाह की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व टीम ने न्यायालय के आदेश का पालन कराया। राजस्व निरीक्षक रामगोपाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चरागाह की जमीन को कब्जा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed