{"_id":"6abea0999b7683a7f107e15a","slug":"a-blocked-drain-was-cleared-and-the-water-accumulated-in-the-fields-began-to-drain-out-etawah-news-c-216-1-etw1012-150659-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बंद नाली खुलवाई, निकलने लगा खेतों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बंद नाली खुलवाई, निकलने लगा खेतों में भरा पानी
Thu, 01 Oct 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 11 नाली की खुदाई करती जेसीबी मशीन। स्रोत ग्रामीण
भरथना। लहरोई क्षेत्र में नाली अवरुद्ध होने से जलमग्न हुई करीब 50 एकड़ धान की फसल को बचाने के लिए प्रशासन ने बृहस्पतिवार को नाली की साफ-सफाई की। तहसीलदार हर्ष निशांत ने जेसीबी से बंद नाली की साफ-सफाई कराई और अवरोध हटाकर उसे कब्जा मुक्त भी कराया। नाली खुलने से खेतों से पानी की निकासी का रास्ता साफ हो गया है।
लहरोई मौजा के किसानों ने दो दिन पहले तहसील पहुंचकर नाली खुलवाने की मांग की थी। किसानों ने बताया था कि पंचायत क्षेत्र में बनी नाली अवरुद्ध होने से बारिश का पानी खेतों में भर गया था, जिससे करीब 50 एकड़ में धान की फसल जलमग्न हो गई थी। किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही थी। शिकायत के बाद तहसीलदार ने मौके का निरीक्षण कर राजस्व कर्मियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
बृहस्पतिवार को उनकी मौजूदगी में जेसीबी से नाली में जमा मिट्टी व अन्य अवरोध हटाए गए। नाली को कब्जा मुक्त कर जल निकासी बहाल कराने की कार्रवाई की गई। इस दौरान लेखपाल श्रद्धा कमल, अजय यादव आदि राजस्व कर्मी मौजूद रहे।