फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A perilous journey on the Agra-Kanpur Highway: 20 potholes in a 7-km stretch hinder speed.

Etawah News: आगरा-कानपुर हाईवे पर जोखिम भरा सफर, सात किमी में 20 गड्ढे रोकते रफ्तार

Thu, 01 Oct 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 01 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
A perilous journey on the Agra-Kanpur Highway: 20 potholes in a 7-km stretch hinder speed.
फोटो 15::इटावा से आगरा की ओर जाने पर गड्ढों से बचकर निकलता ट्रक सवार। संवाद
इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शहर से गुजरने वाला करीब सात किमी का हिस्सा अब जोखिम भरा हो गया है। इस मार्ग पर रफ्तार से चलना मुश्किल है क्योंकि दोनों लेन में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कहीं सड़क धंस गई है तो कहीं ऊंची-नीची सतह और उखड़ी डामर की परत वाहन चालकों को झटके दे रही है। मानिकपुर मोड़ से सैफई चौराहे तक सात किमी के हिस्से में 20 से ज्यादा बड़े गड्ढे हैं जो सफर में जोखिम को बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

इन गड्ढों में कई इतने बड़े हैं कि बाइक और कार सवारों को उन्हें बचाकर निकलना पड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एनएचएआई के पैचवर्क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के मानिकपुर मोड़ से सैफई चौराहा के बीच कुछ माह पहले किए गए पैचवर्क के कई हिस्से उखड़ चुके हैं। बीते सप्ताह हुई बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह गिट्टी और बजरी फैल गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने इस क्षेत्र की पड़ताल की, जिसमें हालात चिंताजनक नजर आए। तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने पर सड़क पर बिखरी बजरी उछलकर पीछे और बगल से गुजर रहे वाहनों पर लगती है। जिससे वाहनों के संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
फ्लाईओवर की खतरनाक स्थिति
कानपुर से आगरा की ओर जाने पर राष्ट्रीय राजमार्ग के तीन फ्लाईओवर से होकर गुजरना पड़ता है। इनमें पहला फ्लाईओवर मानिकपुर मोड़ पर है। दूसरा भरथना चौराहा पर स्थित है। तीसरा फ्लाईओवर सैफई चौराहा पर पड़ता है। सड़क की सबसे खराब स्थिति इन्हीं तीनों फ्लाईओवर पर देखी जा रही है। यहां कई जगह गड्ढों के साथ ही सड़क धंसने से ऊंची-नीची हो गई है। इससे दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है।
-----
वाहन चालकों को जोखिम
गड्ढों से बचने के दौरान दोपहिया वाहन चालक बजरी पर पहुंचकर असंतुलित हो जाते हैं। वहीं इस हाईवे पर 24 घंटे ट्रक, ट्रेलर और बसों की लगातार आवाजाही रहती है। रात के समय बिखरी गिट्टी और अचानक सामने आने वाले गड्ढे अधिक खतरनाक हो जाते हैं। इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रहे भारी वाहन से टक्कर का खतरा बना रहता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण अक्सर हादसे हो जाते हैं।

-----
पैचवर्क की गुणवत्ता पर सवाल
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुए पैचवर्क की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कुछ माह पहले ही किए गए पैचवर्क के हिस्से बारिश के बाद उखड़ गए हैं। यह दर्शाता है कि मरम्मत कार्य ठीक से नहीं किया गया था। खराब गुणवत्ता वाले पैचवर्क के कारण सड़क जल्दी खराब हो रही है। एनएचएआई की जिम्मेदारी है कि वह सड़क की उचित मरम्मत सुनिश्चित करे। इस लापरवाही से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है।

फोटो 15::इटावा से आगरा की ओर जाने पर गड्ढों से बचकर निकलता ट्रक सवार। संवाद

फोटो 15::इटावा से आगरा की ओर जाने पर गड्ढों से बचकर निकलता ट्रक सवार। संवाद

फोटो 15::इटावा से आगरा की ओर जाने पर गड्ढों से बचकर निकलता ट्रक सवार। संवाद

फोटो 15::इटावा से आगरा की ओर जाने पर गड्ढों से बचकर निकलता ट्रक सवार। संवाद

फोटो 15::इटावा से आगरा की ओर जाने पर गड्ढों से बचकर निकलता ट्रक सवार। संवाद

फोटो 15::इटावा से आगरा की ओर जाने पर गड्ढों से बचकर निकलता ट्रक सवार। संवाद

फोटो 15::इटावा से आगरा की ओर जाने पर गड्ढों से बचकर निकलता ट्रक सवार। संवाद

फोटो 15::इटावा से आगरा की ओर जाने पर गड्ढों से बचकर निकलता ट्रक सवार। संवाद

फोटो 15::इटावा से आगरा की ओर जाने पर गड्ढों से बचकर निकलता ट्रक सवार। संवाद

फोटो 15::इटावा से आगरा की ओर जाने पर गड्ढों से बचकर निकलता ट्रक सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed