{"_id":"5a3666194f1c1ba7668baa5c","slug":"do-misdeed-with-boy-and-wild-animal-ate-up-half-dead-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दरिंदों ने लड़के को बनाया शिकार, जानवर खा गए 'हाथ, पैर, कंधे', शव देख बेहाल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदों ने लड़के को बनाया शिकार, जानवर खा गए 'हाथ, पैर, कंधे', शव देख बेहाल हुए लोग
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 18 Dec 2017 07:28 AM IST
विज्ञापन
बेटे का शव मिलने के बाद बिलखती मां रामश्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दो युवको ने 14 साल को लड़के के साथ कुकर्म किया। इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने के बाद दोनों ने उस लड़के की हत्या भी कर दी। जानें क्या है पूरा मामला...
डेमो पिक
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बखरिया निवासी राजपाल का पुत्र उरवेश (14) गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में कक्षा 7 का छात्र था। बीती 12 दिसंबर को वह अपने घर से खेत में लगे इंजन को सिंचाई के लिए चलाने के लिए गया था। इसके बाद से ही वह लापता हो गया था। बीती 14 दिसंबर को राजपाल की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की थी।
राजपाल ने गांव के ही रहने वाले रोहित पुत्र श्यामा और महेश पुत्र रामरतन पर उरवेश का अपहरण किए जाने की शंका जताई थी। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी।
राजपाल ने गांव के ही रहने वाले रोहित पुत्र श्यामा और महेश पुत्र रामरतन पर उरवेश का अपहरण किए जाने की शंका जताई थी। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी।
डेमो पिक
पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो रोहित ने बताया कि उन लोगों ने उरवेश की हत्या कर शव नया गांव के मजरा मढ़िया में शिशुपाल सिंह के कारखाने के पीछे गन्ने के खेत में डाल दिया है। इस जानकारी पर थानाध्यक्ष सांडी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर गए तो शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
थानाध्यक्ष की मानें तो रोहित ने उरवेश के साथ कुर्कम करने के बाद अपने साथी महेश की मदद से उसकी हत्या कर दी थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही थी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि आरोपियों ने रोहित की हत्या कैसे की। पूछताछ के दौरान गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
डेमो पिक
जानवर खा गए उरवेश का आधा शव
12 दिसंबर को ही उरवेश के साथ कुर्कम कर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया था। यही कारण रहा कि कुछ जंगली जानवर उरवेश के शव का हाथ, पैर, कंधे खा गए थे। क्षत विक्षत शव देखकर उरवेश की मां रामश्री गश खाकर बेहोश हो गई। उरवेश पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उससे छोटा भाई रविंद्र (10) बहन टीना (8) मीना (6) और कामिनी (3) हैं।