फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवकीनंदन ठाकुर बोले...यह मेरे मन की बात है इसका राजनीतिक मतलब न निकालें

Mon, 12 Nov 2018 12:29 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
Devkinandan thakur in kanpur
कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने कहा कि हर मनुष्य को प्रभु की भक्ति जरूर करनी चाहिए। भक्ति से ही मनुष्य का जीवन सदा के लिए सुधर सकता है। उसके सभी पाप धुल सकते हैं। जो खेल बीत गया उसको मत याद करो। अब जो बचा है हम और तुम उसका सदुपयोग कर जीवन सुधार सकते हैं। हमें मानव योनि मिली है। हम बहुत भाग्यवान हैं। वह रविवार को विश्व शांति सेवा समिति कानपुर की ओर से मोतीझील प्रांगण में आयोजित कथा के पहले दिन भागवत की महिमा का बखान कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मैं आप लोगों से एक बात शेयर करना चाहता हूं।


जानिए क्या है देवकीनंदन ठाकुर के मन की वो बात...

 
Devkinandan thakur in kanpur
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर।
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने कहा कि आज मैं आप लोगों से एक बात शेयर करना चाहता हूं। यह मेरे मन की बात है जो मैं आपसे शेयर कर रहा हूं, इसका राजनीतिक मतलब न निकालें। बहुत दिनों से कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं की अब तो देवकीनंदन राजनीतिक आदमी हो गए हैं, अब वो कथा कहां कहेंगे, उन्होंने अपनी पार्टी बना ली है। राजनीति में उतर गए है।
Devkinandan thakur in kanpur
देवकीनंदन ठाकुर
उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों को बता दूं कि न ही मैं राजनीति में उतरा हूं और न ही कभी उतरूंगा। मैं कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं, मेरा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Devkinandan thakur in kanpur
देवकीनंदन ठाकुर
देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि मैं हर उस बात के खिलाफ हूं जो देश और समाज हित में न हो। हमने अखंड भारत मिशन का निर्माण किया जो कि एक सामाजिक संस्था है। जिसका उद्देश्य है जाति, धर्म, वर्ग के भेदभाव को खत्म कर एक अखंड भारत का निर्माण करना तो इसमें राजनीति कहां से आई? यह कोई पार्टी नहीं बल्कि सामाजिक संस्था है जो राष्ट्रहित के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन
Devkinandan thakur in kanpur
देवकीनंदन ठाकुर
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि अगर आपको कोई बात खराब लगती है तो उसका विरोध करें। विरोध करने में राजनीति कहां से आ गई। मेरा आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे राजनीतिक रूप न दें और इस संस्था का साथ दें। चाहे वो किसी भी रूप में क्यों न हो। यह आपका देशहित में एक योगदान होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed