{"_id":"5be84f98bdec2269651f33b7","slug":"keshav-prasad-maurya-targets-all-opposition-parties-including-congress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस आईसीयू में, बसपा-सपा में थोड़ा दम बाकी, राहुल को नोटबंदी हमेशा याद रहेगी- केशव प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस आईसीयू में, बसपा-सपा में थोड़ा दम बाकी, राहुल को नोटबंदी हमेशा याद रहेगी- केशव प्रसाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 11 Nov 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी में सपा और बसपा में ही थोड़ा दम बचा है। कांग्रेस तो पूरी तरह आईसीयू में है। ऐसी स्थिति में भाजपा के खाते में पिछली बार से ज्यादा सीटें आएंगी। उनका कहना है कि राम मंदिर बनेगा और भाजपा के शासनकाल में ही बनेगा। मौर्य रविवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर (सीएसए) के सभागार में भाजपा की आईटी सेल की क्षेत्रीय कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के दो साल पूरे होने संबंध में उन्होंने कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था सुधरी है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटबंदी इसलिए हमेशा याद रहेगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले से कांग्रेस की चार पीढ़ियों की काली कमाई डूब गई। बसपा को भी इस फैसले ने बर्बाद कर दिया। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का टिकटों के बंटवारे का खेल भी इस फैसले से बंद हो गया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के शासनकाल में भ्रष्टाचार से हुई कमाई भी नोटबंदी का शिकार हो गई।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि विपक्षियों को इस बात का डर है कि यदि भाजपा दुबारा सत्ता में आ गई तो वे लोग बर्बाद हो जाएंगे। कांग्रेस, सपा और बसपा ने तो किसानों के साथ भी छल किया है। उन्होंने कहा विपक्षी सिर्फ अपवाह फैलाते हैं, भाजपा करके दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश सरकार में मंत्री सुहेलदेव पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर की तरफ से सरकार को लेकर की जा रही गलत बयानी पर नाराजगी जताई। कहा कि राजभर को अपनी पार्टी को बढ़ाने के काम में समय लगाना चाहिए। वे अपनी हद में रहें तो ज्यादा अच्छा होगा।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2019 में भाजपा के 300 सांसद चुनकर आएंगे। कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस में परिवार की राजनीति चल रही है, जबकि भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोच्च होता है। यही वजह है कि इस समय पार्टी में मंडल और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता अभिनंदन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार, विधायक अरुण पाठक, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।