{"_id":"5f760fdf8ebc3e9bbc065b15","slug":"dead-body-of-mother-and-three-girls-found-hanging-in-auraiya-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"औरैया कांड: महिला समेत तीन बेटियों का शव देख मायके वालों का गुस्सा फूटा, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया कांड: महिला समेत तीन बेटियों का शव देख मायके वालों का गुस्सा फूटा, किया हंगामा
Fri, 02 Oct 2020 07:37 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 02 Oct 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के दिबियापुर में सेहुद गांव पहुंचे साधना के मायके वाले इस बात से आक्रोशित दिखे कि उन्हें घटना की जानकारी ससुराल वालों ने नहीं दी। इसको लेकर मायके के कुलदीप के घर पर हंगामा किया।
मां और तीन बच्चियों का शव फंदे पर लटका मिला
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोस में रहने वाले ससुर के घर में भी घुसकर हंगामा किया। पुलिस ने बमुश्किल समझाबुझाकर सभी को बाहर निकाला। मृतका साधना के भाई अवध बिहारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी उसकी बहन के ससुराल वालों ने नहीं दी।
मां और तीन बच्चियों का शव फंदे पर लटका मिला
- फोटो : अमर उजाला
वह मिस्त्री हैं और दिबियापुर के विकास कुंज में काम कर रहे हैं। वहीं पर गांव वालों से उन्हें घटना के बाबत पता चला तो वह तुरंत गांव पहुंचे। यहां घर का दृश्य देखकर वह बदहवास हो गए। इसके बाद पिता और भाई को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उधर, इस बीच गांव से बड़ी संख्या में मायके पक्ष की महिलाएं एवं पुरुष भी घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने ससुराल वालों को पकड़े जाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के लिए पति को हिरासत में लिया गया है। अन्य ससुराल वालों को भी पकड़ा जाएगा। इसके बाद ही साधना के मायके वाले शांत हुए।