Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Female doctor absent at maternal and child hospital

Auraiya News: मातृ-शिशु अस्पताल में महिला डॉक्टर रहीं नदारद, निराश लौटीं महिला मरीज

Sat, 14 Nov 2026 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Female doctor absent at maternal and child hospital
फोटो-23- मातृ-शिशु अस्पताल में डॉक्टर न होने से इंतजार में बैठे मरीज। संवाद
बिधूना (औरैया)। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में दोपहर ढाई बजे तक 183 मरीज उपचार कराने पहुंच चुके। इसी तरह मातृ-शिशु अस्पताल में भी महिलाएं उपचार कराने पहुंची, लेकिन महिला डॉक्टरों के न होने से मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मातृ-शिशु अस्पताल में दो महिला डॉक्टरों की तैनाती होने के बावजूद शुक्रवार को दोनों ड्यूटी पर नहीं पहुंची। बताया गया कि दोनों के छुट्टी पर होने के चलते ओपीडी में महिला मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श नहीं मिल सका। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं को बिना उपचार कराए ही वापस लौटना पड़ा। वहीं अस्पताल में नर्सों के भरोसे प्रसव प्रक्रिया संचालित की गई।
विज्ञापन

त्योहारों की व्यस्तता अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं में भी लापरवाही सामने आ रही है। एक ओर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मातृ-शिशु अस्पताल में महिला डॉक्टरों की अनुपस्थिति से महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सवाल उठता है कि महिला डॉक्टरों की अनुपस्थिति में महिला मरीजों को प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय परामर्श कैसे उपलब्ध कराया जाएगा। शुक्रवार को सीएचसी की ओपीडी में डॉ. सौरभ राजपूत व डॉ. विपिन कुमार ने ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उपचार दिया। दोपहर तक अस्पताल में 183 मरीज पहुंच चुके थे।


वर्जन---
महिला अस्पताल में दो डॉक्टर छुट्टी पर होने के कारण शुक्रवार को ओपीडी प्रभावित हुई है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को सीएचसी के अन्य डॉक्टरों के द्वारा देखा गया है।-डॉ. बीपी शाक्य, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed