फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हरा सोना' पर डकैत गौरी का कब्जा, पत्ते के बदले मांगे 50 हजार

Sun, 27 May 2018 09:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 27 May 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
Dacoit Gauri demands 50 thousand instead of tendu leaves
डेमाे पिक
एक लाख तीस हजार रुपये के इनामी डाकू गौरी यादव ने भरतकूप के खंभरिहा जंगल से मजदूरों और वन कर्मियों को खदेड़ दिया। डाकू ने हरा सोना कहे जाने वाले पत्ते को तोड़ने के बदले 50 हजार की रंगदारी मांगी है। आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे कि आखिर इस पत्ते में इतना क्या खास है।


 

 

Dacoit Gauri demands 50 thousand instead of tendu leaves
डेमाे पिक
चित्रकट जिले में इन दिनों तेंदू पत्ता (हरा सोना) के तोड़ने का काम जारी है। करोड़ों रुपये के इस काम में अक्सर डकैतों की दखलंदाजी होती रही है। कुख्यात ददुआ से लेकर अन्य डाकू गैंग भी पत्ते तोड़ने के काम के दौरान समय फड़ मुंशियों व वनकर्मियों को डरा धमकाकर लाखों रुपये की रंगदारी वसूलते रहे हैं।

 

Dacoit Gauri demands 50 thousand instead of tendu leaves
डेमाे पिक

13 मई से शुरू हुए इस साल के तेंदू पत्ता तोड़ने में पहला हफ्ता तो बेहद शांति से गुजरा लेकिन दूसरे हफ्ते में शुक्रवार शाम व शनिवार तड़के भरतकूप क्षेत्र के खंभरिहा जंगल में एक लाख तीस हजार के इनामी डाकू गौरी यादव गैंग आ धमका।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dacoit Gauri demands 50 thousand instead of tendu leaves
डेमाे पिक

मजदूरों को खदेड़कर तेंदू पत्ता तोड़ने से रोका और फड़ मुंशियों को बुलाकर 50 हजार की रंगदारी पहुंचाने की धमकी दी है। रंगदारी न देने पर मजदूरों की पिटाई की धमकी दी है। इसके बाद से इस क्षेत्र में तेंदू पत्ता तोड़ने का काम प्रभावित है। तेंदूपत्ता आसानी से लपेटे जाने वाले गुण और प्रचुर मात्रा में उपलब्धता के कारण बीड़ी बनाने के लिये सर्वाधित उपयुक्त माना जाता है।

 

विज्ञापन
Dacoit Gauri demands 50 thousand instead of tendu leaves
डेमाे पिक
डीएलएम एके तिवारी ने बताया कि कुछ लोग डकैतों का भय दिखाकर सरकारी काम में अड़ंगा लगाते हैं। फिलहाल इस मामले की जानकारी पूरी नहीं मिली है। मजदूरों व फड़ मुंशियों को विश्वास दिलाया गया है कि जरूरत पड़ने पर पुलिस की भी मदद ली जाएगी। तेंदू पत्ता तोड़ने का काम कुछ धीमा जरूर हुआ है लेकिन इसे लगातार जारी रखेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed