यूपी के बांदा में इस्लामिक शिक्षा के लिए विश्वविख्यात मदरसा जामिया अरबिया, हथौरा में गुरुवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की दो सदस्यीय टीम ने यहां पढ़ रहे कश्मीर के सात छात्रों, उनके शिक्षकों और मदरसा संचालकों से पूछताछ कर कई जानकारियां जुटाईं।
{"_id":"5aa229a44f1c1b92778b478a","slug":"nia-raid-at-a-madrasa-in-banda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मदरसे में NIA के छापे से हड़कंप, कश्मीरी छात्रों से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदरसे में NIA के छापे से हड़कंप, कश्मीरी छात्रों से पूछताछ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
एनअाईए की टीम ने मदरसे में की पूछताछ
मदरसे में लगी भीड़
एनआईए ने यहां से करीब तीन माह पूर्व पढ़कर जा चुके कश्मीर के छात्र तौसीफ के बारे में जानकारियां लीं। उसे कुछ दिनों पूर्व कश्मीर में गिरफ्तार किया गया है। एनआईए इसके पूर्व भी मदरसे के कश्मीरी छात्रों के बारे में जांच कर चुकी है। बांदा शहर से 16 किमी दूर हथौरा गांव स्थित विश्वविख्यात मदरसा 1933 से स्थापित है। यहां लगभग ढाई हजार छात्र हैं, जिनमें सात कश्मीरी छात्र भी हैं।
पूछताछ के दाैरान मदरसे के बाहर लगी भीड़
मदरसा संस्थापक स्वर्गीय मौलाना सिद्दीक के बड़े बेटे हबीब अहमद मदरसे का संचालन कर रहे हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे एनआईए के दो सदस्य मदरसा पहुंचे और कश्मीरी छात्रों समेत उनके शिक्षकों से बंद कमरे में देर तक पूछताछ की। छात्रों के दस्तावेज आदि देखे। मदरसा संचालक कहीं बाहर गए हुए थे। उनके छोटे भाई मौलाना मुफ्ती नजीब अहमद से भी एनआईए सदस्यों ने पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसे में हर अाेर नजर अाया लाेगाें का हुजूम
कई घंटे तक यह सिलसिला चला। शाम करीब साढ़े छह बजे एनआईए सदस्य वापस चले गए। सूत्रों के मुताबिक, कश्मीर निवासी तौसीफ नामक छात्र पूर्व में मदरसे का छात्र रहा है। करीब तीन माह पूर्व यहां से जा चुका है। कश्मीर में उसे एनआईए ने विगत दिनों गिरफ्तार किया है। उसी के बारे में एनआईए सदस्य मदरसे में ज्यादा जानकारियां जुटाते रहे। उससे मदरसे मिलने आने वालों और रहन-सहन आदि के बारे में पूछा।
विज्ञापन
जबतक एनअाईए की टीम मदरसे में रही एेसे ही लगी रही भीड़
मदरसे के सभी शिक्षकों और जिम्मेदारों ने एनआईए को जांच में सहयोग दिया। उधर, इसे लेकर पूरा दिन अफवाहों का बाजार गर्म रहा। बड़ी संख्या में मदरसा के छात्र परिसर में इकट्ठा रहे। मदरसा जिम्मेदार मौलाना नजीब अहमद ने बताया कि मदरसे में किसी भी तरह की गलत गतिविधियों को हरगिज गुंजाइश नहीं है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को यहां नहीं दाखिल होने दिया जाता।