यूपी के उन्नाव में उस समय हड़कंप मच गया जब 15 दिनाें से लापता एक मासूम का शव घर के अांगन खाेद कर बाहर निकाला। जिस किसी ने भी इस घटना के बारे में सुना उसकी रूह कांप गई। जानिए क्या है पूरा मामला।
उन्नाव में बारा थाना क्षेत्र मलयपुर बक्सर गांव में चाचा ने तीन साल के मासूम भतीजे की हत्या कर शव काे घऱ के अंदर ही दफन कर दिया। पिता ने 15 दिन पहले मासूम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को जब शव घर के अंदर मिला ताे सनसनी फैल गई। मलयपुर बक्सर गांव में रहने वाले राकेश का तीन वर्षीय बेटा यश एक 15 दिन पहले लापता हो गया था।
राकेश ने बेटे के गायब होने पर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। चाचा दिनेश के घर के आंगन में मासूम का शव मिट्टी के नीचे दबा मिला। जानकारी मिलने पर एसपी पुष्पांजलि व सीओ बीघापुर समेत भारी मात्रा में फोर्स मौके पर पहुंच गयीं। शव को गड्ढे से बाहर निकला गया। मां ने अपने जिगर के टुकड़े काे देखा ताे वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ी।
सीओ विवेक रंजन राय ने बताया कि चाचा के घर में शव मिलने से पूरा शक चाचा पर ही, उसी ने भतीजे की हत्या की है। दिनेश व उसकी मां सरोजनी एक साथ रहते हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। दिनेश का कहना है कि मासूम दिवार गिरने पर उसी में दब गया था, एसपी का कहना है कि मामला जल्द ही खुल जाएगा। एसपी ने कहा कि मासूम का हत्या में घर वाले ही शामिल हैं। पूछताछ के लिए चाचा और उसकी मां को हिरासत में लिया गया है।