फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभी और बढ़ेगी ठंड, 16 को बारिश की संभावना, पहाड़ पर गिरी बर्फ से मैदान में बढ़ी गलन

Fri, 10 Jan 2020 08:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Jan 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
Cold will increase further, chances of rain on 16th
बर्फीली हवानों ने बढ़ाई ठंड - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर बर्फबारी तेज होने के साथ मैदानी क्षेत्रों में ठंड का असर फिर से बढ़ गया है। बर्फीली हवाओं के चलते महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।


 
Cold will increase further, chances of rain on 16th
दिन भर छाया रहा भीषण कोहरा - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान भी तीन डिग्री नीचे गिरा। इस तरह न्यूनतम पारा 6.4 (तड़के 4 से 6 बजे के बीच) व अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस (दिन में 1 से 2 बजे के बीच) रिकार्ड किया गया। कानपुर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड में बीते 24 घंटे में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से नौ और लोगों की मौत हो गई।
Cold will increase further, chances of rain on 16th
पूरे दिन छाया रहा कोहरा - फोटो : अमर उजाला
कार्डियोलॉजी और हैलट इमरजेंसी में ऐसे 50 से ज्यादा मरीज भर्ती हुए, इनमें से सात की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक हल्के बादलों के बीच सुबह-शाम कोहरे का असर रहेगा। साथ ही बर्फीली हवाओं की वजह से गलन बनी रहेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cold will increase further, chances of rain on 16th
कानपुर सहित आसपास के जिलों में पूरे दिन छाया रहा कोहरा - फोटो : अमर उजाला
16 जनवरी को एक बार फिर से बारिश की संभावना है। शुक्रवार को हवा की रफ्तार 6.9 किलोमीटर प्रति घंटा रही। गलन बढ़ने से हवा की नमी में भी दो प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

 
विज्ञापन
Cold will increase further, chances of rain on 16th
पूरे दिन छाया रहा कोहरा - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि पहाड़ों से आ रहीं हवाओं की वजह से गलन बढ़ी है। शाम को जल्द और सुबह देर तक शीत लहर रहने से भी ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। मकर संक्रांति तक ठंड में और तेजी आ सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed