फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए, आसाराम को उम्रकैद की सजा पर 'धर्मनगरी' के साधु-संतों ने क्या कहा...?

Thu, 26 Apr 2018 08:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 26 Apr 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot Sage reaction about asaram's conviction
आसाराम को दोषी करार दिया गया
आसाराम बापू को दुष्कर्म मामले में बुधवार को अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर धर्मनगरी के साधू संतों ने कहा कि अपराधी कोई भी हो उनको सजा मिलनी चाहिए। आसाराम कोई साधु संत नहीं, उनको अपने किये की सही सजा मिली है। कानून सबके लिए बराबर है। मासूम बच्चियों के साथ घिनौना काम और समाज विरोधी काम तो कभी आम जनमानस को भी शोभा नहीं देते हैं। ऐसे लोगों को सजा अधिक से अधिक होनी चाहिए। जानिए किसने क्या कहा..?




 
Chitrakoot Sage reaction about asaram's conviction
जानकीमहल के महंत सीताशरण महराज ने कही ये बात
जानकी महल के महंत सीताशरण महराज ने कहा कि कानून सबसे के लिए बराबर है। चाहे वह छोटा हो या बड़ा। जो जैसा कर्म करेगा उसे वैसा ही फल मिलेगा यह आदिकाल से होता चला आ रहा है। आसाराम बापू ने जो किया उसकी सजा उसे मिल रही है।

 
Chitrakoot Sage reaction about asaram's conviction
संतोषी अखाड़ा के महंत रामजीदास
संतोषी अखाड़ा के महंत रामजी दास ने कहा कि आशाराम कोई गुरू नहीं है। अपराध सिद्ध होने से पहले ही साधू संतों ने उनका बहिष्कार कर दिया था। उसे सही सजा मिली है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chitrakoot Sage reaction about asaram's conviction
पंजाबी भगवान आश्रम के संत रामकुमार नागा 
धर्मनगरी के पंजाबी भगवान आश्रम के रामकुमार नागा ने कहा कि आसाराम बापू कोउनकी करनी का फल मिला है। समाज विरोधी काम करने वाला अपराधी कोई भी हो उनको सजा मिलनी चाहिए। 

 
विज्ञापन
Chitrakoot Sage reaction about asaram's conviction
कबीर आश्रम के महंत आनंद दास
कबीर आश्रम के संत आनंद दास ने कहा कि इस फैसले से अपराध करने वालों सीख लेनी चाहिए। अपराध करने वाला बच नहीं सकता कानून के लंबे हाथ होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed