फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब नरेश सपा में थे तो मेरा-उनका विरोध था, अब वो हमारी पार्टी के सम्मानित नेता हैं- श्रीकृष्ण

Thu, 26 Apr 2018 08:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 26 Apr 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
BJP district President said this about Naresh Agrawal
नरेश अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष
कहा जाता है राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन नहीं होता। ठीक कुछ ऐसा ही हरदोई जिले में हो रही बीजेपी की एक सभा में सुनने में आया। हरदोई बीजेपी जिलाध्यक्ष ने नरेश अग्रवाल को लेकर कहा कि जब नरेश अग्रवाल समाजवादी पार्टी में थे तो मेरा-उनका विरोध था अब वह भाजपा में हैं और हमारी पार्टी के सम्मानित नेता हैं।

जानिए इसके बाद जिलाअध्यक्ष ने नरेश को लेकर क्या कहा...?
 
BJP district President said this about Naresh Agrawal
मीटिंग में नितिन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने बुधवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि जब नरेश अग्रवाल समाजवादी पार्टी में थे तो मेरा-उनका विरोध था। अब वह भाजपा में हैं और हमारी पार्टी के सम्मानित नेता हैं। नरेश अग्रवाल के भाजपा में शामिल होने के बाद छह मई को जनपद में प्रथम आगमन पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उनका स्वागत करेंगे।

 
BJP district President said this about Naresh Agrawal
मीटिंग में मौजूद भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार में कई बार मंत्री रह चुके पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल भाजपा में शामिल होने के बाद छह मई को जिले में आ रहे हैं। अभूतपूर्व स्वागत और नुमाइश मैदान में होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए बुधवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक बुलाई गई थी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहा कि नरेश अग्रवाल का स्वागत भव्य तरह से होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP district President said this about Naresh Agrawal
भाजपा जिलाध्यक्ष
उन्होंने बैठक में कहा कि पुरानी बातों को भूलकर सोशल मीडिया पर भी हम सभी को नियंत्रित रहना होगा। सदर विधायक पूर्व मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि पूरे जनपद से कार्यकर्ता नरेश अग्रवाल की जनसभा में शामिल हाेंगे। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जनसभा और स्वागत समारोह में आएंगे। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रामअवतार शुक्ला, रामकिशोर गुप्ता गुड्डू, गंगा विचार मंच के जिला संयोजक सुशील अवस्थी छोटे महाराज ने भी संबोधित किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed