बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में धर्मांतरण मामले में पुलिस ने नाबालिग को छुड़ाकर उसका अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे प्रकरण में सहयोग करने वाला आरोपी फरार है। सोमवार को पुलिस ने गांव पहुंचकर मुनादी करने के बाद उसके घर के अवैध अतिक्रमण का ढहा दिया।
थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने 24 जनवरी को मुकदमा दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी के पिता ने 24 जनवरी को नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। तब उसने धर्मांतरण कर निकाह करने की भी आशंका जताई थी।
पीड़ित पिता ने बताया था कि वह बिसातखाने की दुकान लगाता है, वहीं बगल में शब्बीर पुत्र गोरेलाल निवासी बेंदा खास की दुकान है। इसमें उसका भतीजा औगासी मर्का निवासी गोलू पुत्र हैदर अक्सर आकर बैठता था, मौका पाकर उसकी बेटी का 23 जनवरी की शाम अपहरण कर ले गया।
2 of 6
banda conversion case
- फोटो : अमर उजाला
तिंदवारी पुलिस ने पहले केवल अपहरण का ही मामला दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने 363, 366, 370 व 7/8 पॉस्को एक्ट एवं 3 (5) 1 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम-2021 के तहत मामला दर्ज किया था। सीओ सदर गवेन्द्र गौतम के मुताबिक पहले पीड़ित की तहरीर पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।
3 of 6
banda conversion case
- फोटो : अमर उजाला
जांच में कई बातें आईं, जिसके चलते धाराएं बढ़ाई गईं हैं। कार्रवाई में अतिक्रमण किए घर का हिस्सा ढहाया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित नाबालिग लड़की के न्यायालय में बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान में और भी जो निकलेगा आगे कार्रवाई की जाएगी।
4 of 6
banda conversion case
- फोटो : अमर उजाला
मिशन शक्ति अभियान के तहत हुई कार्रवाई
नाबालिग का अपहरण कर धर्मांतरण के बाद निकाह कराने के साजिशकर्ता के घर पर सोमवार को पुलिस का बुलडोजर गरजा। मिशन शक्ति अभियान के तहत एसपी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। सुबह करीब तीस मिनट में पुलिस ने आरोपी के घर के आगे बना अवैध चबूतरा और छप्पर बुलडोजर से गिरा दिया। आरोपी फरार है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
5 of 6
banda conversion case
- फोटो : अमर उजाला
एसपी अभिनंदन के निर्देश पर तिंदवारी कोतवाली पुलिस बेंदाखास निवासी शब्बीर पुत्र गोरेलाल के घर पर बुलडोजर लेकर पहुंची। पुलिस ने सुबह करीब 11 बजे बुलडोजर चलवाना शुरू किया। करीब 30 मिनट में बुलडोजर से आरोपी के घर के आसपास अवैध तरीके से बने चबूतरे और बाहर निकला छप्पर जमींदोज कर दिया।