{"_id":"63d8d1d05c9c3c124d040052","slug":"woman-kills-young-man-along-with-lover-in-banda-up-2023-01-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार में खूनी खेल: शादीशुदा महिला को 2 लोगों से हुआ इश्क, फिर हुआ कुछ ऐसा कि 1 प्रेमी से कराया दूसरे का मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में खूनी खेल: शादीशुदा महिला को 2 लोगों से हुआ इश्क, फिर हुआ कुछ ऐसा कि 1 प्रेमी से कराया दूसरे का मर्डर
Tue, 31 Jan 2023 02:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 31 Jan 2023 02:05 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में महिला व उसका प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में प्रेमी की हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चार बच्चों की मां ने एक प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। महिला का पति दिल्ली में रहकर पत्थर कटाई का काम करता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेमी संग मिलकर युवक की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
20 फरवरी को थी अर्जुन की शादी
मृतक अर्जुन दिल्ली में रहकर पत्थर कटिंग का काम करता था। 15 दिन पहले दिल्ली से आया था। उसकी 20 फरवरी को मटौंध थाना क्षेत्र के ग्योरा मुगली गांव में शादी तय थी। घर में शादी की तैयारी भी चल रहीं थी। पिता भइयन प्रजापति और बड़े भाई भैरमदीन ने बताया कि हत्यारोपी महिला बिटोला का पति लाला यादव भी दिल्ली में रहकर अर्जुन के साथ पत्थर कटाई का काम करता है। अर्जुन की मजदूरी का 50 हजार रुपये लाला यादव लिए हैं।

आरोप है कि लाला यादव की पत्नी का प्रेम प्रसंग गांव के मुन्ना पांडेय से है। अर्जुन अक्सर दिल्ली से बिटोला के पति की ओर से भेजे गए सामान लेकर बिटोला के घर आता-जाता था। इससे अर्जुन की बिटोला से भी नजदीकी बढ़ गई थी। इसी खुन्नस के चलते मुन्ना पांडेय ने महिला के साथ मिलकर उसके भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी संग मिलकर युवक की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
पिता बटाई पर खेती लेकर करते हैं किसानी
भइयन प्रजापति का भरा पूरा परिवार है। भइयन गांव में बटाई में खेती लेकर खेती-किसानी करता है। घर में पत्नी सुनैना के अलावा उसके चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दोनों पुत्रियों और एक पुत्र की शादी हो चुकी है। मृतक अर्जुन चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। घर में भैंसें भी पली हैं।
भइयन प्रजापति का भरा पूरा परिवार है। भइयन गांव में बटाई में खेती लेकर खेती-किसानी करता है। घर में पत्नी सुनैना के अलावा उसके चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दोनों पुत्रियों और एक पुत्र की शादी हो चुकी है। मृतक अर्जुन चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। घर में भैंसें भी पली हैं।
विज्ञापन
प्रेमी संग मिलकर युवक की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
घटना से कुछ घंटे पहले अर्जुन के घर आया था आरोपी
भैरमदीन का कहना है कि रविवार की शाम करीब पांच बजे मुन्ना पांडेय उसके भाई (मृतक अर्जुन) को अपने साथ ले जाने आया था। मुन्ना ने कहा था कि एक काम से अर्जुनाह गांव चलना है। इसकी एवज में चाहे तो तुम 20 हजार रुपये ले लो और अपने भाई को भेज दो। भैरमदीन का आरोप है कि मुन्ना उसके छोटे भाई को साथ ले जाकर मारने का प्लान बनाए था। अगर उसका भाई रात में मवेशियों के बाड़े का दरवाजा नहीं खोलता तो शायद आज वह जिंदा होता।