यूपी के कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में गठबंधन की जनसभा के दौरान हेलीपैड स्थल पर सांड घुसने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कस्बे के डीएन कॉलेज छात्रावास मैदान पर सपा-बसपा व रालोद की गुरुवार को संयुक्त जनसभा हुई थी।
2 of 5
जनसभा के दौरान मैदान में घुसा सांड(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव व मायावती के लिए पास में ही हेलीपैड का निर्माण कराया गया था। उनका हेलीकॉप्टर आने से पहले एक सांड घुस आया था। उसे भगाने के लिए कई पुलिस कर्मी और सफाई कर्मी दौड़े।
3 of 5
जनसभा के दौरान मैदान में घुसा सांड(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कई लोगों को पीछे आता देखकर सांड ने मारना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस कर्मी समेत सफाई कर्मी घायल हो गया।
4 of 5
जनसभा के दौरान मैदान में घुसा सांड(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। अखिलेश यादव ने इसे लापरवाही मानते हुए डीजीपी से बात की थी।
5 of 5
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा को लिया था निशाने पर
- फोटो : twitter
पुलिस ने हेलीपैड में सांड घुसने के मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल टीपी वर्मा ने जनसभा स्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि एसपी ने उन्हें मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।