{"_id":"6aae130e6fddacf4dd0e1327","slug":"kanpur-smoke-billows-from-a-state-transport-bus-on-the-highway-passengers-safely-evacuated-amidst-panic-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हाईवे पर रोडवेज बस से उठा धुआं, अफरा-तफरी के बीच सुरक्षित उतारे यात्री, चालक की मुस्तैदी से टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हाईवे पर रोडवेज बस से उठा धुआं, अफरा-तफरी के बीच सुरक्षित उतारे यात्री, चालक की मुस्तैदी से टला हादसा
Sat, 19 Sep 2026 10:14 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:14 AM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर के पतारा कस्बे में महोबा से कानपुर आ रही रोडवेज बस के इंजन से अचानक धुएं का गुब्बार निकलने लगा। चालक और परिचालक की सूझबूझ से सभी 26 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और दूसरी बस से रवाना किया गया।
विज्ञापन
हाईवे पर रोडवेज बस से उठता धुआं
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बे में शुक्रवार को महोबा से कानपुर जा रही रोडवेज बस में अचानक धुआं उठने लगा। धुआं देख बस में बैठी सवारियों में अफरा तफरी मच गई। चालक ने सक्रियता दिखाते हुए बस को किनारे खड़ा किया। इसके बाद बस में सवार सभी सवारियों को बाहर निकालकर पीछे से आ रही दूसरी रोडवेज बस में बिठाकर रवाना किया।
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के कुण्डौरा निवासी रोडवेज बस चालक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह महोबा डिपो की बस लेकर कानपुर जा रहे थे। तभी कानपुर-सागर हाइवे पर पतारा कस्बे में पहुंचते ही बस में अचानक तेज धुआं उठने लगा। इस दौरान बस में बैठी सवारियों में अफरा तफरी मच गई। बस में मौजूद महिला कंडक्टर पूनम देवी ने यात्रियों को समझाना शुरू किया। तभी चालक ने बस को किनारे खड़ा किया।
विज्ञापन
ऑयल लीक होने के चलते धुएं का गुब्बार छाया
इसके बाद बस में सवार 26 सवारियों को बस से नीचे उतारकर पीछे से आ रही दूसरी रोडवेज बस से रवाना किया गया है। इस दौरान कानपुर-सागर हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बस चालक धर्मेंद्र ने बताया इंजन में लगे नेजुल से ऑयल लीक होने के चलते धुएं का गुब्बार छा गया था। हादसे की सूचना उन्होंने फोनकर डिपो में दी है। एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन चालक ने सभी सवारियों को सुरक्षित बहार निकालकर दूसरी बस से रवाना कर दिया गया था।