फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बात पर भाभी और देवर में हुआ झगड़ा, फावड़े से काट डाली गर्दन

Tue, 22 Jan 2019 12:12 PM IST
gaurav gaurav क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 22 Jan 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
brother in law killed midwife in hardoi
देवर ने कर दी भाभी की हत्या
वो दर्द से तड़प रही थी और बस एक ही रट लगाए थी मुझे क्यों मार रहे हो पर खून के प्यासे देवर को अपनी भाभी पर जरा भी रहम नहीं आया। देवर ने घर के एक कोने से फावड़ा उठाकर भाभी की गर्दन पर एक के बाद एक वार कर मौत के घाट उतार दिया। तेज चीख के साथ भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। जानिए क्या है पूरा मामला..
brother in law killed midwife in hardoi
पत्नी की हत्या के बाद गुमशुम पति

हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम ताजपुर मजरा खजुरहरा में देवर ने गर्दन पर फावड़ा मारकर भाभी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर फावड़ा कब्जे में ले लिया। आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। ग्राम ताजपुर मजरा खजुरहरा निवासी रामप्रताप तीन भाई हैं। बड़ा भाई सियाराम परिवार और मां गायत्री के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट फैक्ट्री में कार्य करता है। राम प्रताप परिवार के साथ गांव स्थित घर में रहता है। छोटा भाई ओम प्रकाश अविवाहित है और वह भी राम प्रताप के साथ ही रहता है।
 

brother in law killed midwife in hardoi
महिला की मौत से दुखी परिजन
सोमवार सुबह राम प्रताप खेत में पानी लगाने गया था। घर में उसकी पत्नी कंचन (30), पुत्री पिंकी (11), पुत्र आयुष (6) और भाई ओम प्रकाश थे। सुबह 11 बजे ओम प्रकाश का किसी बात को लेकर भाभी कंचन से विवाद हो गया। इस पर ओम प्रकाश ने घर के आंगन में ही रखा फावड़ा उठाकर कंचन की गर्दन पर मार दिया। मौके पर ही कंचन गिर गई और उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद ओम प्रकाश घर पर ही बना रहा। दोपहर एक बजे जब राम प्रताप खेत से वापस घर आया तो कंचन का शव देखकर उसके होश उड़ गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
brother in law killed midwife in hardoi
देवर भाभी
पास ही फावड़ा पड़ा था और ओम प्रकाश ने कंचन की हत्या करने की बात उससे कही। राम प्रताप ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और ओम प्रकाश को हिरासत में ले लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर जो हालात नजर आए उससे ऐसा लगता है कि ओम प्रकाश ने भाभी कंचन पर तब हमला किया जब वह घर के आंगन में लगे हैंडपंप की चौकी पर बर्तन धो रही थी। हमला होने के बाद उसने बचने के लिए खूब कोशिश की।

 
विज्ञापन
brother in law killed midwife in hardoi
गुमशुम पित और मृतक पत्नी
इस जद्दोजहद के निशान भी आंगन की मिट्टी पर मिले। ओम प्रकाश की उम्र लगभग 27 वर्ष है। गांव में एक ही घर में राम प्रताप का परिवार, ओम प्रकाश और मां गायत्री भी रहती थी। बड़ा भाई सियाराम भी यहां रहता था, लेकिन ओम प्रकाश की हरकतों से तंग आकर सियाराम अपने परिवार को लेकर दिल्ली चला गया था। कुछ वर्ष पूर्व ओम प्रकाश ने मानसिक रूप से बीमार होने के कारण गांव में सभी से झगड़ना शुरू कर दिया और परिजनों को भी परेशान करता था। इससे परेशान होकर मां गायत्री भी सियाराम के पास दिल्ली में जाकर रहने लगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed