{"_id":"5de53e868ebc3e54c36d24fb","slug":"boy-was-beaten-up-on-the-charge-of-molesting-and-then-rotate-in-market-with-the-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का आरोप लगा नेता के बेटे को पीटा फिर अर्द्धनग्न कर लड़की के साथ पूरे बाजार में घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी का आरोप लगा नेता के बेटे को पीटा फिर अर्द्धनग्न कर लड़की के साथ पूरे बाजार में घुमाया
Tue, 03 Dec 2019 01:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 03 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
लड़की के साथ लड़के को अर्द्धनग्न कर बाजार में घुमाया
- फोटो : अमर उजाला
जालौन में छेड़खानी के आरोप में दोपहर के वक्त कोतवाली क्षेत्र में एक शिक्षक नेता के बेटे को भीड़ ने जमकर पीटा दिया। इतना ही नहीं लोगों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए फिर अर्द्धनग्न कर लड़की के साथ पूरे बाजार में उसे घुमाया। कई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र व उसके साथ किशोरी को लेकर कोतवाली आई।
पूरे रास्ते लड़के की लोगों ने की पिटाई, पुलिस बनी तमाशबीन
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान किशोरी कभी छेड़खानी की बात करती तो कभी छात्र को अपना साथी बता रही थी। देर शाम एसपी डॉ सतीश कुमार ने बताया फिलहाल किशोरी ने छेड़खानी की कोई तहरीर नहीं दी है। कुछ लड़कों ने शरारत में मामले को तूल दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। छेड़खानी का आरोपी छात्र व तूल देने वाले लड़कों के अलावा भीड़ के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।
लड़के से उठक बैठक की करवाई गई
- फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की दोपहर माहिल तालाब के पास कुछ लड़कों ने शिक्षक नेता के बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाले बेटे को किशोरी के संग छेड़खानी का आरोप लगाकर पीटना शुरू कर दिया। छात्र की पिटाई होते देख वहां मौजूद किशोरी भी चीखने चिल्लाने लगी। इस पर आसपास के लोगों ने भी छात्र की पिटाई शुरू कर दी। इस पर घबराई किशोरी भी शांत हो गई और भीड़ के ही साथ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान लोगों ने लड़के और लड़की का वीडियो भी बनाया
- फोटो : अमर उजाला
फिर शुरू हुआ छात्र के साथ तमाशा, भीड़ ने पहले छात्र के कपड़े फाड़े और फिर अर्द्धनग्न अवस्था में उसका जुलूस निकालते हुए कोतवाली के निकट स्थित गांधी प्रतिमा पर लाए और जबरन उससे प्रतिमा के चक्कर भी लगवाए। यहां पर भी छात्र की पिटाई का सिलसिला जारी। कई लोगों ने पिटते छात्र का मोबाइल से वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
रास्ते भर लोगों ने लड़के की जमकर पिटाई की
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद पुलिस के सिपाही मौके पर पहुंचे और छात्र को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया तो भीड़ की पुलिस से भी तीखी झड़प हुई। काफी देर बाद पुलिस किसी तरह छात्र, किशोरी और शुरूआत में पिटाई करने वालों में से दो तीन लड़कों को पकड़कर कोतवाली ले आई। देर शाम एसपी ने बताया कि किशोरी के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया और उनकी ओर से छेड़खानी की कोई बात सामने नहीं आई।