{"_id":"5a6c2d514f1c1b7b268b68de","slug":"bjp-mla-target-his-own-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीजेपी विधायक के बगावती तेवर, बोले- योगी सरकार में नहीं हुआ कोई काम, कागजों पर बन रही सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी विधायक के बगावती तेवर, बोले- योगी सरकार में नहीं हुआ कोई काम, कागजों पर बन रही सड़कें
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 27 Jan 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ, विधायक रमेश दिवाकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी दिवस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के सामने अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावती तेवर दिखाकर सदर विधायक ने जिले की राजनीति में गर्मी ला दी है। किसी ने विधायक के बोल को जायज ठहराया तो किसी ने विधायक पर भी सवालिया निशान लगा दिए।
विधायक रमेश दिवाकर
औरेया जिले मे दिबियापुर के नारायणी मंडपम में बुधवार को आयोजित यूपी दिवस कार्यक्रम में जहां प्रभारी मंत्री धर्म सिंह सैनी व अन्य विधायक प्रदेश सरकार की खूबियों का बखान कर रहे थे। वहीं सदर विधायक रमेश दिवाकर ने अपने संबोधन में सरकार के काम काज को ही कठघरे में खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि आठ माह की सरकार में कोई काम नहीं हुआ। कागजों में सड़कें बन रही हैं और अधिकारी बिना रुपये लिए काम नहीं कर रहे हैं।
विधायक रमेश दिवाकर
उनके इस भाषण से हड़कंप मचा था और प्रभारी मंत्री के इशारे पर उन्हें बिठा दिया गया। लेकिन इसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। भाजपा संगठन के लोग इस चर्चा सोे बाहर ही थे। वहीं विधायक द्वारा उछाली गई गेंद विपक्ष को लपकने में देर नहीं लगी। सरकार की नाकामियों को लेकर विपक्ष और मुखर हो गया है। विपक्षी दल विधायक की बेबाक टिप्पणी के लिए बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक रमेश दिवाकर
सपना बेच रही सरकार
पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रामबाबू यादव का कहना है कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में केवल सपने बेचे जा रहे हैं। लोकतंत्र में जिस बेबाकी से विधायक रमेश दिवाकर ने अपनी बात रखी है। वह इसके लिए बधाई के पात्र हैं। सही मायने में जनप्रतिनिधि को ऐसा ही होना चाहिए।
पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रामबाबू यादव का कहना है कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में केवल सपने बेचे जा रहे हैं। लोकतंत्र में जिस बेबाकी से विधायक रमेश दिवाकर ने अपनी बात रखी है। वह इसके लिए बधाई के पात्र हैं। सही मायने में जनप्रतिनिधि को ऐसा ही होना चाहिए।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ, विधायक रमेश दिवाकर
विकास कार्य अवरूद्ध
सपा जिलाध्यक्ष रामलखन प्रजापति का कहना है कि भाजपा सरकार में विकास कार्य अवरूद्ध हैं। सपा सरकार के अधूरे काम भी रोक दिए गए हैं। विकास के नाम पर केवल ढिंढोरा पीटा जा रहा है। विधायक की टिप्पणी ने उनके दावे को और अधिक मजबूती प्रदान की है। जनता भी जान गई है कि भाजपा सरकार में क्या हो रहा है।