फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस की वर्दी पहनकर गणतंत्र दिवस की परेड में पहुंची महिला, फिर...

Sat, 27 Jan 2018 03:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 27 Jan 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
wearing sub Inspector's uniform a women entered in Republic Day parade
पूछताछ के लिए फर्जी महिला दरोगा को ले जाती पुलिस
यूपी के औरेया जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में होने वाली परेड में एक फर्जी महिला दरोगा ने आलाधिकारियों में हड़कंप मचा दिया।

 

wearing sub Inspector's uniform a women entered in Republic Day parade
डेमो पिक
इटावा जनपद की रहने वाली एक महिला ने पुलिस लाइन से पुलिस की वर्दी खरीद कर औरेया जिले में होने वाली परेड को देखने पहुंच गई। इसी दौरान मौजूद पुलिस पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों की नजर महिला पर पड़ी और वर्दी में लगे बिल्ले उल्टे होने के कारण जब महिला से पूछताछ की गई तो वह अपना पता ठीक से ना बता पाई। महिला खुद को दरोगा बता रही थी। परेड के दौरान संदिग्ध महिला के अचानक पकड़े जाने से हड़कंप की स्थिति हो गई।


 
wearing sub Inspector's uniform a women entered in Republic Day parade
डेमो पिक
इस तरह से फर्जी वर्दी पहनकर परेड में पहुची महिला अपना नाम संतोषी राजपूत जनपद इटावा बताया। फिलहाल पुलिस इस महिला को पूछताछ के लिए महिला थाने ले आई जहां से महिला से पूछताछ की गयी। इस दौरान उसका पति भी आ पहुंचा। फर्जी महिला दरोगा के पति ने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से ठीक नहीं है जिसके चलते वह भी कई दिनों से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
wearing sub Inspector's uniform a women entered in Republic Day parade
पूछताछ के लिए फर्जी महिला दरोगा को ले जाती पुलिस
आरोपी महिला दरोगा ने बताया है कि उसने SI की परीक्षा दी थी और फिजिकल और मेडिकल भी हो चुका था लेकिन उसे किसी प्रकार की अभी नियुक्ति का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। महिला का कहना है कि वह पुलिस की दरोगा भर्ती में चयनित हो चुकी है। महिला के पास से एक आई कार्ड भी बरामद हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed