फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्रा की मौत से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर हाईवे किया जाम

Thu, 01 Nov 2018 02:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Nov 2018 02:07 PM IST
सार

 

विज्ञापन
ABVP activists carried jam the Hamirpur highway
डेमो पिक
हमीरपुर हाईवे पर दो दिन पहले हुई छात्रा की मौत से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। सडक को सिक्स लेन बनाने और दुर्घटना वाले स्थानो पर डिवाइडर की मांग कर छात्रों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। 30 अक्टूबर को स्कूल से घर जा रही इंटर की छात्रा को हाईवे स्थित बेतवा पुल पर पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया था। घटना के बाद पीछे से आ रही स्कूल बस के चालक ने राहगीरों की मदद से छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं स्कूल के बस चालक ने दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक चालक को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया है।

 
ABVP activists carried jam the Hamirpur highway
डेमो पिक
कोतवाली क्षेत्र के पाराओझी गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह मौजूदा समय में पीएसी की 33वीं वाहिनी झांसी में तैनात है। मौजूदा समय में ललितपुर में उनकी ड्यूटी है और धर्मेंद्र का परिवार हाईवे किनारे कुछेछा के पास मकान बनाकर रह रहा है। संजीव कुमार सिंह ने बताया उसकी बहन शालू वर्मा (17) शहर स्थित सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज में इंटर में पढ़ती थी।


 
ABVP activists carried jam the Hamirpur highway
डेमो पिक
मंगलवार दोपहर करीब दो बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसकी बहन साइकिल से घर जा रही थी। तभी बेतवा पुल पर पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मारकर कुचल दिया। इसी बीच विद्यालय की बस भी आ गई। दुर्घटना देख परिचालक मनीष निषाद ने बस रुकवाई और छात्रा को दूसरे वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ABVP activists carried jam the Hamirpur highway
डेमो पिक
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बस चालक कमलेश पाठक व नाथूराम ने दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। सूचना पर विद्यालय की प्रधानाचार्य स्नेहा सचान, प्रबंधक डा. गोविंद सचान, डा. पूनम सचान आदि जिला अस्पताल पहुंचे। यहां एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ रजनीश उपाध्याय, कोतवाल शैलकुमार सिंह मौजूद थे। हादसे की खबर पाकर छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया।
 
विज्ञापन
ABVP activists carried jam the Hamirpur highway
डेमो पिक
फिर उठा डिवाइडर का मुद्दा
हाईवे पर मंगलवार एक और छात्रा की जान चली गई। जिला अस्पताल में मौजूद लोग यह कहते नजर आए कि जब तक टू-लेन हाईवे पर डिवाइडर बनाकर उसका चौड़ीकरण नहीं किया जाएगा तब यह दुर्घटनाएं नहीं रुकेंगी। उधर सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य स्नेहा सचान ने बताया छात्रा की हादसे में मौत के बाद बुधवार को विद्यालय में शोकसभा का आयोजन किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed