फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्नौज: शीतगृह में अमोनिया का पाइप फटा, दो की हालत बिगड़ी, छह गांवों में लोगों का घुटने लगा दम, खेतों की ओर भागे

Mon, 03 Aug 2020 01:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Aug 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Ammonia pipe breaks in cold house, condition of two worsens in kannauj
शीतगृह में अमोनिया का पाइप फटा, दो की हालत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में सदर कोतवाली के शाहजापुर गांव स्थित आशा प्रोविजन शीतगृह में रविवार की रात अमोनिया गैस का पाइप फट गया, जिससे गैस रिसाव होने पर ट्रक चालक और गेटमैन की हालत बिगड़ गई। गैस के प्रभाव से आसपास के छह गांवों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर एसडीएम, सीओ समेत कई अफसर और पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत के चलते अमेठी के ट्रक चालक को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Ammonia pipe breaks in cold house, condition of two worsens in kannauj
शीतगृह में अमोनिया का पाइप फटा - फोटो : अमर उजाला
मानीमऊ के पास शहर के अशोक नगर निवासी राम दीक्षित का आशा शीतगृह है। इसमें काफी मात्रा में आलू रखा गया है। तिर्वा तहसील के देवा नजरापुर निवासी इंद्रपाल (28) वहां गेटमैन है। रविवार देर शाम अमेठी निवासी प्रवीन यादव (22) ट्रक लेकर शीतगृह आया था। ट्रक को बैक करते समय झरने (आक्सीजन कन्वर्टर) के पास लगे अमोनिया से टकरा गया। इससे पाइप फट गया।

पाइप फट गया। पाइप फटते ही तेजी से गैस रिसाव हुआ। चालक चीखते हुए भागा, उसका दम घुट रहा था। उसे कुछ समझ नहीं आया इस वजह से वह भी वहां पहुंच गया। उसका भी दम घुटने लगा। तब तक और कर्मचारियों ने मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दे दी। आननफानन में दमकल, पुलिस, प्रशासन के लोग पहुंच गए। दोनों गंभीर हुए युवकों को तुरंत निजी वाहनों से जिला अस्पताल भेजा गया। सीएमएस डॉ. शक्ति वसु ने प्रवीन की हालत गंभीर होती देख उसे कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया। इंद्रपाल का इलाज किया जा रहा है।
Ammonia pipe breaks in cold house, condition of two worsens in kannauj
शीतगृह में अमोनिया का पाइप फटा - फोटो : अमर उजाला
उधर, शीतगूह के पास के शहजापुर, बलारपुर, भूड़पुरवा, बंसरामऊ, सठियापुर, मलिकापुर गांव में अमोनिया गैस के चलते लोगों को दिक्कत हुई। लोग घरों से बाहर निकल आए। करीब पांच किलोमीटर तक पूर्व की दिशा में दिक्कत महसूस की गई। एसडीएम अपूर्वा यादव, सीओ श्रीकांत प्रजापति, अगिभनशमन अधिकारी एमपी सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया।

छह गांवों में लोगों का घुटने लगा दम, खेतों की ओर भागे
शीतगृह में गैस रिसाव होते समय हवा तेज चल रही थी। जिससे आसपास के करीब छह गांवों में जानवर बेहोश होने लगे और लोगों का भी दम घुटने लगा। वह खेतों की ओर भागे। हवा के विपरीत कुछ देर जाने के बाद उन्हें राहत मिली। करीब एक घंटे तक गांवों में अफरातफरी मची रही। रिसाव बंद होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ammonia pipe breaks in cold house, condition of two worsens in kannauj
शीतगृह में अमोनिया का पाइप फटा - फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर सहजापुर गांव में स्थित आशा शीतगृह में रविवार रात करीब आठ बजे ट्रक की टक्कर लगने से आमोनिया गैस की पाइप लाइन धमाके के साथ फट गई। इसके साथ ही गैस का रिसाव होने लगा। हवा पूरब की ओर चली रही थी। सबसे पहले गैस का दुष्प्रभाव सहजापुर गांव में हुआ। गांव के जानवरों का दम घुटने लगा।

कुछ ही देर में भूड़पुरवा, बंसरामऊ, सठियापुर, मलिकापुर और बलारपुर में भी गैस की गंध से अफरातफरी मच गई। लोगों का दम घुटने लगा, इससे वह खेतों की तरह भागे। अग्निशमन विभाग की टीम के शीतगृह पहुंचने से पहले वहां तैनात इंजीनियर में गैस की मैन सप्लाई बंद कर दी। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Ammonia pipe breaks in cold house, condition of two worsens in kannauj
शीतगृह में अमोनिया का पाइप फटा - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने की हंगामा करने की कोशिश
गैस रिसाव बंद होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण शीतगृह पहुंच गए। कई ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए हंगामा करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने पुलिस बल के साथ ग्रामीणों को खदेड़ दिया।

किसानों की फसल नष्ट की आशंका  
आमोनिया गैस के रिसाव से आसपास गांव के किसानों को मक्का और धान की फसलें नष्ट होने की आशंका है। गैर रिसाव के बाद कुछ देर बाद ही शीतगृह के पास के खेतों में खड़ी मक्का की फसल मुरझा गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed