{"_id":"59ccd7a74f1c1bca538b4bf1","slug":"amar-ujala-maha-dandiya-show-at-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: ‘अमर उजाला’ महा डांडिया में ऐसे हुआ ‘महा धमाल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: ‘अमर उजाला’ महा डांडिया में ऐसे हुआ ‘महा धमाल’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 28 Sep 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला का महा डांडिया कार्यक्रम
नवरात्रि की सप्तमी की शाम कानपुरवासियों के लिए खास रही। गैंजेस क्लब में ‘अमर उजाला’ के महा डांडिया आयोजन में लोग जमकर झूमे। मां दुर्गा की स्तुति से शुरू हुई डांडिया नाइट हनी सिंह के सुपर हिट गीत तक पहुंच गई। देर रात तक लोग झूमते-नाचते रहे।
Trending Videos
अमर उजाला का महा डांडिया कार्यक्रम
महा डांडिया का शुभारंभ एडीजी अविनाश चंद्र और उनकी पत्नी, कोपेस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद एंकर लवीना अदनानी की आवाज ने मंच से समा बांध दिया। हे राम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम ओ-शेरोवाली, ऊंचे डेरो वाली, बिगड़े बना दे मेरे काम...से महा डांडिया का भव्य शुभारंभ हुआ।
अमर उजाला का महा डांडिया कार्यक्रम
इसके बाद पार्कनिस्ट सन्नी और डीजे सैश ने स्टेज संभाला तो लोग झूमने पर मजबूर हो गए। शहर के कोने-कोने से पहुंचे सैकड़ों युवा, दंपति, परिवार झूमते नजर आए। खूबसूरत ड्रेसों में सजे छोटे बच्चों ने भी डांडिया खेला। जैसे-जैसे रात बढ़ती गई, डांडिया रास में सुपर हिट गानों का तड़का बढ़ता गया। यो-यो हनी सिंह...संइया जी आज मैंने ब्रेकअप कर लिया...लुंगी डांस...पर लोग मस्त-मस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला का महा डांडिया कार्यक्रम
विनर बनने के लिए लोगों ने दिखाया दम
कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेस डांडिया, बेस्ट डांडिया कपल, बेस्ट डांडिया डांसर, बेस्ट डांडिया फैमिली, स्पार्कलिंग डांस ऑफ द डे प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें शामिल युवक-युवतियां, परिवार के साथ आए लोग प्रतियोगिता में बाजी मारने के लिए जी-जान से लगे रहे।
कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेस डांडिया, बेस्ट डांडिया कपल, बेस्ट डांडिया डांसर, बेस्ट डांडिया फैमिली, स्पार्कलिंग डांस ऑफ द डे प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें शामिल युवक-युवतियां, परिवार के साथ आए लोग प्रतियोगिता में बाजी मारने के लिए जी-जान से लगे रहे।
विज्ञापन
अमर उजाला का महा डांडिया कार्यक्रम
बेस्ट ड्रेस डांडिया (महिला/पुरुष)- शुभम - कृति
बेस्ट डांडिया कपल
बेस्ट डांडिया डांसर
बेस्ट डांडिया फैमिली
स्पार्कलिंग डांस ऑफ द डे
बेस्ट डांडिया कपल
बेस्ट डांडिया डांसर
बेस्ट डांडिया फैमिली
स्पार्कलिंग डांस ऑफ द डे
