{"_id":"5cd5a982bdec2207167ecdd9","slug":"amar-ujala-aparajita-100-million-smiles-matrshakti-samman-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्सः ‘मातृशक्ति सम्मान-2019’ मेधावियों ने बढ़ाया माताओं का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्सः ‘मातृशक्ति सम्मान-2019’ मेधावियों ने बढ़ाया माताओं का मान
Fri, 10 May 2019 11:44 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 10 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
मातृशक्ति सम्मान-2019
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में मातृ शक्ति का सम्मान हुआ तो हर मां खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही थी। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में ‘अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ के अंतर्गत आयोजित ‘मातृशक्ति सम्मान-2019’ जवाहर नगर स्थित ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन में हुए समारोह में सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बार्ड के मेधावी छात्रों की मां को प्रतीक चिह्न, शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी माताओं का सम्मान मुख्य अतिथि अखिल भारतीय माथुर वैश्य की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने किया।
मेधावियों का हुआ सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
सभी माताओं को शुभकामनाएं देते हुए अर्चना ने कहा कि मां हर कोशिश करती है कि उनके बच्चे का भविष्य अच्छा बने और जब बच्चे उनका नाम रोशन करते हैं तो उनको असीम खुशी मिलती है। वहीं, माताओं से कहा कि वो अपने बच्चों को मोम की तरह नहीं पालें, उनसे सबकुछ करवाएं फिर चाहे वह घर का काम हो या फिर बाहर का। इससे उनमें आत्मविश्वास आएगा और स्वावलंबी होकर वे हर परिस्थिति का डटकर सामना कर पाएंगे।
मेधावियों का हुआ सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
सभागार में मौजूद बच्चों से कहा कि नंबर उतने अहमियत नहीं रखते, जितनी काबिलीयत रखती है। इसलिए काबिल बनो और कभी डरो मत। उन्होंने मां-बाप की सेवा करने का भी संदेश दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राम मिलन सिंह, उपप्रधानाचार्य उमा सक्सेना, प्रवक्ता राजेंद्र बाजपेई, प्रतिभा श्रीवास्तव, अर्पणा त्रिवेदी, प्रतिभा चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावियों का हुआ सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
मेरा बच्चा स्पेशल है लेकिन बेस्ट है। ऑटिज्म जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होने के बावजूद गौतमवीर में सीखने की क्षमता इतनी ज्यादा है कि उसने आराम से सब चीजों को याद किया और परीक्षाओं में सफल रहा। आज उसकी वजह से यह सम्मान मिला है, जिसकी उम्मीद नहीं थी। बस यहीं कह सकती हूं कि कोशिश करने वालों की हार नहीं होती है। आज उसने मेरे अंदर भी धैर्य और संवेदनशीलता जैसे गुणों को विकसित किया है।
- किरनजीत
- किरनजीत
विज्ञापन
मातृशक्ति सम्मान-2019
- फोटो : अमर उजाला
1998 में मैंने आईएससी बोर्ड में ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल की थी। उस वक्त जो खुशी हुई थी, उससे ज्यादा खुशी आज बेटी प्रियल की उपलब्धि पर हो रही है। इससे मैं इस बात का अंदाजा भी लगा पा रही हूं कि मेरे माता-पिता को कितनी खुशी मिली होगी, जब मैंने टॉप किया था। यह अनूभूति अद्भुत है।
- अर्चना आडवाणी
- अर्चना आडवाणी