फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश ने क्याें कहा संविधान पढ़ें योगी, जानिए क्या है पूरा मामला

Fri, 30 Mar 2018 07:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 30 Mar 2018 07:40 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav statement about cm yogi adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ एवं अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी अादित्यनाथ काे संविधान पढ़ने की नसीहत दे डाली। अखिलेश ने हाल ही में भाजपा के कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर तारीख चुनाव अायाेग से पहले ही बताने पर तीखे सवाल किए थे। 


 
akhilesh yadav statement about cm yogi adityanath
अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि डॉ. आंबेडकर को बच्चा-बच्चा जानता है। वे नए परिचय के मोहताज नहीं है। सीएम योगी को संविधान पढ़ना चाहिए और महापुरुषों के साथ सियासत नहीं करनी चाहिए। अखिलेश ने कहा कि भाजपा संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान कर रही है।

 
akhilesh yadav statement about cm yogi adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ
जाहिर है, भाजपाई गरीबों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के विरोध में है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार जिस तरह संविधान को ही चुनौती दे रही है, यह एक गंभीर स्थिति है। यहां कानून का राज नहीं रह गया है। दूसरों पर गुंडाराज का आरोप लगाना आसान है। अपनी सरकार के कारनामों को भी याद करना चाहिए। यदि भाजपा राज में अपराधी भयभीत हैं तो यूपीकोका की क्या जरूरत थी?

 
विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav statement about cm yogi adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ, बाबा साहब एवं अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री की हठधर्मिता से संवैधानिक व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं। इस पर राजभवन की चुप्पी क्यों ?अखिलेश ने कहा, संविधान की पवित्रता को बचाने के लिए संवैधानिक पद के दुरुपयोग पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। राज्यपाल को भाजपा के अनैतिक और संविधान के प्रति अवमाननापूर्ण आचरण का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री को तत्काल पदमुक्त करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed