फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ससुराल में तैयार हुअा शौचालय अब 14 के बाद आएगी कानपुर की सुनीता

Thu, 29 Mar 2018 11:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 29 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
toilet ready in sunitas in Laws house
शाैचालय दिखाते सुनीता के ससुर
कन्नौज शौचालय न होने के कारण ससुराल छोड़ कर 23 फरवरी से नौबस्ता स्थित मायके में रह रही सुनीता की घर वापसी 14 अप्रैल के बाद होगी। सुनीता ने ससुराल में शाैचालय ना हाेने की वजह से खाना पीना छाेड़ दिया था। जिसके बाद उसके पिता उसे घर वापस ले अाये थे। 

 


 

toilet ready in sunitas in Laws house
सुनीता
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम टिड़ियापुर के मजरा खुरदैया निवासी सुनीता के ससुर दिनेश शर्मा ने बताया कि शौचालय के अभाव में बहू के मायके लौट जाने की बात अमर उजाला में प्रमुखता से छपने पर सरकारी मशीनरी एकाएक सक्रिय हुई। कानपुर के  नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने सुनीता को माड्यूलर टॉयलेट देने की घोषणा की।

 

 

toilet ready in sunitas in Laws house
डेमो पिक

कन्नौज जिला प्रशासन ने उन्हें छह हजार का चेक और छह हजार कैश देकर शौचालय निर्माण शुरू कराया गया। चेक क्लियरेंस में देरी से काम में वक्त लगा लेकिन अब शौचालय बनकर तैयार हो गया है। सुनीता के मायके वालों से बातचीत के बाद तय हुआ है कि 14 अप्रैल तक शुक्र अस्त होने के कारण विदाई ठीक नहीं है। शुक्र उदय होते ही विधि-विधान से विदा कराके सुनीता को ससुराल लाया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
toilet ready in sunitas in Laws house
सुनीता की ससुराल में नहीं था शाैचालय
नौबस्ती निवासी सुनीता की शादी 18 फरवरी को तिर्वा क्षेत्र के ग्राम टिड़ियापुर के मजरा खुरदैया निवासी दिनेश शर्मा के बेटे सुमित से हुई थी। 20 फरवरी को वह ससुराल पहुंची सुनीता ने खुले में शौच जाने से इन्कार कर दिया। नित्यक्रिया न करने से हालत बिगड़ी तो 23 फरवरी को मायके वाले उसे अपने साथ ले आए थे। सुनीता ने साफ कह दिया था कि शौचालय बनने पर ही ससुराल वापसी करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed