{"_id":"6aaea06a4fd249f39a0cef7a","slug":"banda-father-takes-his-own-life-by-consuming-poison-after-beating-daughter-while-intoxicated-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिखरा परिवार: नशे में बेटी को पीटने से आहत पिता ने जहर खाकर दी जान, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिखरा परिवार: नशे में बेटी को पीटने से आहत पिता ने जहर खाकर दी जान, मचा कोहराम
Sat, 19 Sep 2026 08:23 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 19 Sep 2026 08:23 PM IST
सार
Banda News: घटना पैलानी थाना क्षेत्र के गांव साड़ी की है। बेटी को पीटने से आहत होकर पिता ने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
नशे में बेटी को पीटने से आहत पिता ने पशुबाड़े में जहर खाकर जान दे दी। पिता ने देखा तो परिजन को जानकारी हो सकी। पैलानी थाना क्षेत्र गांव साड़ी निवासी रंजीत निषाद ने बताया कि उसके भाई भवानीदीन निषाद (45) ने शुक्रवार की रात जान दे दी। पिता दर्शन निषाद ने देखा तो परिजन को जानकारी हो सकी। भाई ने बताया कि घटना से एक दिन पहले भवानीदीन ने नशे में अपनी बेटी रोमा देवी को पीट दिया था। पीटने से बेटी का हाथ टूट गया था। उसने घर में झगड़ा भी किया था। इसके बाद उसने खाना नहीं खाया था, इसी से आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
भवानीदीन की तीन पुत्रियां व दो पुत्र हैं। दो पुत्रियां शादीशुदा हैं। वह मजदूरी करता था। वह हमेशा पशुबाड़े में ही पिता दर्शन निषाद के साथ सोता था। पैलानी थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि परिजन बेटी को पीटने से आहत होने पर जहर खाकर जान देने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन