फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुत्र के बाद पिता भी संक्रमित, युवक-युवती भी पॉजिटिव, तीन और कोरोना संक्रमित मिले, 210 हुई संख्या

Fri, 01 May 2020 01:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 01 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
After son, father also infected, young man and woman also positive, three more corona infected
कानपुर में हर रोज बन रहे हैं नए हॉटस्पॉट - फोटो : amar ujala
कानपुर में गुरुवार को तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। हॉटस्पॉट इलाके बेकनगंज के तलाक महल निवासी पुत्र के बाद पिता में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है। इसी क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती भी संक्रमित है। इसके अलावा हॉटस्पॉट बादशाहीनाका निवासी 20 वर्षीय एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक-युवती भी संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए थे।


 
After son, father also infected, young man and woman also positive, three more corona infected
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सील किए गए रास्ते - फोटो : amar ujala
स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इनके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी है। शहर में अब तक 210 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। बेकनगंज के रहने वाले युवक की रिपोर्ट तीन-चार दिन पहले पॉजिटिव आई थी। उसके बाद उसके पिता, मां और बहन का सैंपल लिया गया। गुरुवार शाम 70 वर्षीय पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

 
After son, father also infected, young man and woman also positive, three more corona infected
कानपुर में हर रोज मिल रहे हैं कोरोना पॉजिटिव - फोटो : amar ujala
मां और बेटी की रिपोर्ट निगेटिव है। वहीं युवक और युवती के पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की उलझन बढ़ गई है। दोनों के परिवारों और संपर्क में आने वालों के संबंध में जानकारी की जा रही है। दोनों के परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। युवती कुछ दिन पहले ही पॉजिटिव मिली इसी क्षेत्र की एक अन्य महिला मरीज के संपर्क में आकर संक्रमित हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
After son, father also infected, young man and woman also positive, three more corona infected
कानपुर के हैलट अस्पताल का नजारा - फोटो : amar ujala
वहीं, बादशाहीनाका निवासी संक्रमित युवक करीब दस दिन पहले पॉजिटिव मिले एस-10 सदस्य से जुड़ा बताया गया है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की कोविड लैब ने गुरुवार शाम 118 सैंपल की रिपोर्ट जारी की। इनमें हैलट के सभी 66 सैंपल निगेटिव रहे। 52 सैंपल सीएमओ द्वारा भेजे गए। इनमें तीन सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इससे पहले सुबह जारी की गई 71 सैंपलों की रिपोर्ट भी निगेटिव रही। इसके अलावा 121 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। हॉटस्पॉट

 
विज्ञापन
After son, father also infected, young man and woman also positive, three more corona infected
हैलट में तैनात की गई फोर्स - फोटो : amar ujala
इलाकों में सैंपल इकट्ठा करने में तेजी
मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की कोविड लैब ने सुबह जिन 71 सैंपलों की रिपोर्ट जारी की है, वे जाजमऊ, कुली बाजार, जनरलगंज, मेडिकल कालेज क्षेत्र, चुन्नीगंज आदि क्षेत्रों से एकत्र किए गए थे। इन क्षेत्रों में कोरोना के रोगी मिलने के बाद संक्रमण की चेन बन गई है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि सैंपल इकट्ठे करने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज, जाजमऊ, कलक्टरगंज जो नए क्षेत्र हॉटस्पॉट बने हैं, उनमें सघन अभियान चलाया जा रहा है। 80 सैंपल लिए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed