कोरोना महामारी के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के कई रूप देखने को मिले। कहीं पुलिस गरीबों को खाना देती नजर आई तो कहीं लॉकडाउन तोड़ने वालों को अनोखी सजाएं देते हुए नजर आई। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
{"_id":"5ea9bfe78ebc3e90373003c6","slug":"kanpur-police-committed-indecency-with-the-elderly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बुजुर्ग से अभद्रता करना भारी पड़ा, पनकी थानाध्यक्ष लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बुजुर्ग से अभद्रता करना भारी पड़ा, पनकी थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
Thu, 30 Apr 2020 05:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 30 Apr 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
पनकी एसओ विनोद सिंह ने बुजुर्ग को रोक जल फैलाया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग को दी सजा
- फोटो : amar ujala
बताते चलें कि बुधवार को पनकी थाना क्षेत्र में एसओ विनाेद कुमार सिंह ने पूजा की थाली लेकर निकले एक बुजुर्ग को रोक लिया था। पहले उसके लोटे के जल को थाली में गिराया। बुजुर्ग ने हाथ जोड़ते हुए कहा साहब गलती हो गई पर एसओ का दिल नहीं पसीजा।
घुटनों के बल जबरन बुजुर्ग को चलाया
- फोटो : amar ujala
वर्दी की हनक में चूर एसओ ने बुजुर्ग का जल गिराने के बाद उसे घुटने पर बैठने के लिए कहा तो उसकी आंखाें से आंसू छलक उठे। वो बार बार कह रहा था साहब अब गलती नहीं होगी लेकिन एसओ ने उसकी एक न सुनी और फिर घुटनों के बल मंदिर तक जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
छलके बुजुर्ग के आंसू
- फोटो : amar ujala
बुजुर्ग जब घुटनों के बल चला तो कंकरीट से भरी सड़क पर पैर के पंजों के बल बैठा दिया और मंदिर तक जाने की सजा दी। इसके साथ ही अधेड़ से यह भी कहा गया कि यह कहते जाओ कि पीपल देवता मैं आ रहा हूं। इस दौरान एसओ सहित पुलिस कर्मी बुजुर्ग के पीछे पीछे चलते रहे।
विज्ञापन
200 मीटर तक पुलिस ने बैठाकर चलाया
- फोटो : amar ujala
बुजुर्ग लगभग 200 मीटर की दूरी तक करते हुए पीपल के पेड़ तक पहुंचा। इस दौरान बुजुर्ग की आंखों से आंसू झलक पड़े। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। डीएम कानपुर ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिया था।