फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला, सील किया गया इलाका, हांगकांग से लौटे बेटे से संक्रमण की आशंका

Sun, 19 Apr 2020 01:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 19 Apr 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
coronavirus update: One more corona positive found in kanpur
कानपुर में एक और कोरोना संक्रमित मिला - फोटो : amar ujala
कानपुर में शनिवार को दो और कोरोना के रोगी मिले हैं। एक युवक मछरिया का है और जमात के संपर्क में आने वालों से जुड़ा रहा है। दूसरा व्यक्ति किदवई नगर का रहने वाला है। उसका बेटा हांगकांग से लौटा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों संक्रमित लोगों को हैलट में भर्ती करा दिया है।


 
coronavirus update: One more corona positive found in kanpur
पूरे इलाके को किया गया सील - फोटो : amar ujala
इसके साथ ही किदवई नगर का अपार्टमेंट सील करते हुए संक्रमित व्यक्ति के परिजनों को क्वारंटीन में कर दिया गया। वहीं शनिवार को कुल 207 लोगों के सैंपल लिए गए। शहर में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 31 हो गई है। 

 
coronavirus update: One more corona positive found in kanpur
पुलिस ने की इलाके की घेराबंदी - फोटो : amar ujala
किदवईनगर निवासी 55 वर्षीय जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसकी कहीं बाहर जाने की हिस्ट्री नहीं है। उसका बेटा 16 मार्च को हांगकांग सेे लौटा है। आशंका है कि पिता को संक्रमण उसी से मिला है। युवा होने की वजह से वह लड़का स्वस्थ हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update: One more corona positive found in kanpur
इसी इमारत में मिला कोरोना पॉजिटिव - फोटो : amar ujala
उसके लौटने के बाद ही पिता में कोरोना के लक्षण उभरे हैं। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला का कहना है कि जांच अधिकृत निजी लैब में कराई गई। शनिवार को वहां से रिपोर्ट आने के बाद विभाग की टीम ने संक्रमित व्यक्ति के परिवार के कुल सात लोगों को रामा मेडिकल कालेज मंधना में क्वारंटीन किया है।

 
विज्ञापन
coronavirus update: One more corona positive found in kanpur
पूरे इलाके में सैनिटाइजेशन शुरु - फोटो : amar ujala
इसके साथ ही उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि क्षेत्र को सैनिटाइज्ड कराया जा रहा है। इसके अलावा जो संदिग्ध होंगे उनकी जांच कराई जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed