फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड: हाईसिक्योरिटी बैरक में आरोपी, परिजन बोले सीबीआई जांच में दोषी निकलें तो दे दो फांसी

Tue, 10 Dec 2019 02:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 10 Dec 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
34 CCTVs monitored, accused of burning rape victim in high security barrack
उन्नाव दुष्कर्म कांड में जेल भेजे गए पांच आरोपी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव विधायक कुलदीप सिंह प्रकरण में किरकिरी करा चुका जेल प्रशासन बिहार थाना क्षेत्र में जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता के मामले में पूरी तरह सतर्क है। वहीं आरोपियों के परिजनों ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। डीजी जेल से लेकर निचले स्तर तक के सभी अधिकारी जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। आरोपियों को जेल में किसी तरह की विशेष सुविधा न मिल पाए, इसके लिए जेल के अधिकारियों ने भी सभी को कड़ी चेतावनी दे दी है।


 
34 CCTVs monitored, accused of burning rape victim in high security barrack
उन्नाव कांड के बाद लोगों में गुस्सा - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा उनकी सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। मामले के पांचों आरोपियों को जिला जेल में रखा गया है। उनकी सुरक्षा में 12 सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है। यह सुरक्षा कर्मी चार-चार घंटे की ड्यूटी दे रहे हैं। जघन्य वारदात में उबाल को देखते हुए सभी आरोपियों को हाईसिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।

 
34 CCTVs monitored, accused of burning rape victim in high security barrack
उन्नाव कांड से पूरे देश में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
आक्रोश में कोई बंदी इन्हें नुकसान न पहुंचा दे, इसके लिए रविवार सुबह जेल के सभी बंदियों को एक जगह पर इकट्ठा कर उन्हें ऐसी किसी प्रकार की हरकत न करने की कड़ी चेतावनी दे दी गई है। सुरक्षा को लेकर सभी डिप्टी जेलरों को भी अलर्ट कर दिया गया। आरोपियों को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या पर त्वरित उपचार देने के लिए जेल के डॉक्टरों को भी चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं। जेल अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
34 CCTVs monitored, accused of burning rape victim in high security barrack
उन्नाव पेट्रोल कांड के बाद पूछताछ करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इस तरह रखी जा रही सीसीटीवी कैमरों से नजर 
तीन दिन पहले जेल के सभी कैमरों को लखनऊ स्थित कंट्रोलरूम से जोड़ा गया था। इसके लिए जेल के अंदर जियो वॉल का टावर भी लगाया गया है। लखनऊ में बैठे अधिकारी स्क्रीन के जरिए जिला जेल में बंद जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता के सभी आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। डीजीपी व आईजी जेल तक इस हाईप्रोफाइल मामले में पूरी तरह अलर्ट हैं। 

 
विज्ञापन
34 CCTVs monitored, accused of burning rape victim in high security barrack
उन्नाव कांड से पूरे देश में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

जेल में लगे हैं 34 कैमरे 
सुरक्षा की दृष्टि से जेल में मेन गेट से अंदर तक 34 कैमरे लगाए गए हैं। जेल और पाकशाला के अंदर कई हिस्सों में सीसीटीवी कैमरा होने से यहां की हर गतिविधि पर अधिकारियों की नजर रहती है। अधिकारी के साथ मुलाकातियों के जेल में आने जाने से लेकर यहां होने वाली खेती में हो रहे कार्य पर भी कैमरे से नजर रखनी शुरू की गई। कुछ कैमरों को ऐसी जगह पर लगाया गया है, जो बैरकों तक की गतिविधि को कैद करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed