{"_id":"5dee146d8ebc3e8807102dd8","slug":"whatsapp-chatting-between-unnao-misdeed-victim-and-lawyer-gone-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता और वकील के बीच बातचीत हो रही वायरल, मोबाइल खोल सकता है कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता और वकील के बीच बातचीत हो रही वायरल, मोबाइल खोल सकता है कई राज
Tue, 10 Dec 2019 02:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 10 Dec 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद भारी फोर्स और भीड़
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में पेट्रोल डाल कर जलाई गई सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता की मौत के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहाैल है। कांग्रेस-सपा ने इस मामले में जमकर प्रदर्शन किया लेकिन इस सब के बीच अब पीड़िता और उसके वकील के बीच वाट्सएप हुई चैटिंग वायरल हो रही है। उसे इंसाफ दिलाने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं। जगह जगह कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं।
दुष्कर्म पीड़िता के पिता बेटी को दफना फफक फफक कर रोए
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में सुबह कोर्ट में पेशी के लिए रायबरेली जाते समय जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़ित युवती के मामले में नया मोड़ आता दिख रहा है। आरोपी शिवम के परिजनों ने रायबरेली के एक वकील से हुई वाट्सएप चैटिंग को सार्वजनिक करते हुए पुलिस को भी सौंपा हैं। परिजनों ने पुलिस के अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसपी ने बताया कि वकील की चैटिंग के बिंदु को भी जांच में शामिल किया गया है। कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा। इस मामले में आराेपी के परिजनों ने सीबीआई जांच की भी मांग की है। उन्हाेंने कहा है कि अगर सीबीआई जांच में दोषी पाये जाते हैं तो उन्हें फांसी पर चढ़ा देना।
दुष्कर्म पीड़िता के अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आखिरी वक्त गले मिलते बहन ने कहा था, सब कुछ खत्म हो गया
पीड़िता की मां और बड़ा भाई अस्पताल परिसर में रोते बिलखते दोषियों को गोलियों से भूनने की मांग कर रहे थे। पीड़िता के भाई ने कहा कि उनकी बहन अग्निपरीक्षा दे चुकी है। अब उसकी ऐसी हालत करने वाले दोषियों को यह परीक्षा देनी होगी। वे हर उस चीख का बदला लेना चाहते हैं जो उसकी बहन के मुंह से निकल रही थी।

बेटी की कब्र के किनारे रोते हुए पिता
- फोटो : अमर उजाला
अपनी आंखों में आंसू लिए भाई ने कहा, मैं अपनी बहन को नहीं बचा पाया लेकिन मैं सरकार से मांग करता हूं कि आरोपियों को भी मौत की सजा मिलनी चाहिए। मैंने उससे वादा किया था कि सब मिलकर उसे बचा लेंगे पर ऐसा हुआ नहीं। आखिरी वक्त मुझसे गले मिलते हुए बहन ने कहा था कि सब कुछ खत्म हो गया। भाई ने कहा कि अपनी बहन के पार्थिव शव को न गंगा में बहाएंगे न ही चिता देंगे। वे उसे धरती माता की गोद में देंगे।
विज्ञापन
उन्नाव कांड के बाद लोगों में गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
उन्नाव में गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की थी। इसमें पीड़िता 90 फीसदी जल गई थी। चश्मीदीदों के मुताबिक पीड़िता आग लगने के बाद करीब एक किमी तक मदद की गुहार लगाते हुए दौड़ती रही थी। यहां तक की उसने खुद ही 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद वहां पुलिस की टीम और एंबुलेंस पहुंची थी। 44 घंटे तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद आखिर में उसकी सांसें थम गईं। रविवार को दुष्कर्म पीड़िता को उन्नाव स्थित उसके गांव में दादी बाबा के पास ही दफनाया गया।