फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: कार में कत्ल... कुएं के पास किए लाश के टुकड़े, सात KM दूर नदी में फेंके सिर-पैर; प्रेमी ने बताई पूरी कहानी

Thu, 21 Aug 2025 03:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Aug 2025 03:30 PM IST
सार

झांसी में प्रेमिका की बर्बरता से हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय की बातें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। संजय ने बताया कि 9 अगस्त को कार से वह लोग रचना को घुमाने के बहाने ले गए थे। लहचूरा पर मौका मिलने पर उसका गला घोंट दिया।

विज्ञापन
Jhansi Murder in car body cut into pieces near well head legs thrown in river 7 km away lover tell whole story
Jhansi Murder - फोटो : अमर उजाला
झांसी के टोड़ी फतेहपुर के किशोरपुरा गांव में कुएं से मिली युवती की सिर कटी लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते उसके प्रेमी एवं महेबा (टोड़ी फतेहपुर) के पूर्व ग्राम प्रधान संजय पटेल ने अपने भतीजे संदीप पटेल एवं गरौठा निवासी अपने दोस्त प्रदीप उर्फ दीपक अहिरवार के साथ मिलकर की थी। 


महिला पूर्व ग्राम प्रधान से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। लेकिन आरोपी राजी नहीं था। इस वजह से उसने कार में प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े करके कुएं में फेंक दिए। शिनाख्त मिटाने के लिए सिर एवं पैर लखेरी नदी में फेंक दिए। खाद की बोरी के सहारे सात दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस हत्या के आरोपियों तक पहुंच पाई। पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान संजय एवं उसके भतीजे संदीप को गिरफ्तार कर लिया, जबकि प्रदीप फरार है।
Jhansi Murder in car body cut into pieces near well head legs thrown in river 7 km away lover tell whole story
Jhansi Murder - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि 13 अगस्त को विनोद पटेल के खेत से दो बोरियों में युवती के टुकड़ों में बंटा शव बरामद हुआ था। सिर की तलाश के लिए कुएं को खाली कराया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। इसके लिए 10 टीमें लगाई गई थीं।
Jhansi Murder in car body cut into pieces near well head legs thrown in river 7 km away lover tell whole story
सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छानबीन के दौरान पुलिस टीम के महेबा गांव पहुंचने पर गांव के लोगों ने उसके रचना होने की आशंका जाहिर की। उन लोगों ने टीकमगढ़ में रहने वाले रचना के भाई दीपक को इस बारे में बताया। दीपक के अपनी बहन रचना को तलाशने पर उसका पता नहीं चला। फोन भी स्विच ऑफ था। दीपक मंगलवार शाम टोड़ी फतेहपुर पहुंचा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jhansi Murder in car body cut into pieces near well head legs thrown in river 7 km away lover tell whole story
रचना यादव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने दीपक से रचना का फोन नंबर लेकर उसे सर्विलांस पर लगाया। इसमें पूर्व ग्राम प्रधान संजय से उसकी कई बार फोन पर बात मिली। तलाश करने पर पूर्व ग्राम प्रधान घर से लापता मिला। देर-रात दबिश देकर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने शव के रचना का होने की बात कुबूल कर ली। उसने बताया कि 9 अगस्त को उसने अपने भतीजे संदीप एवं दोस्त के साथ मिलकर रचना की हत्या की थी। रात में शव के टुकड़े करके कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन
Jhansi Murder in car body cut into pieces near well head legs thrown in river 7 km away lover tell whole story
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रचना को घुमाने के बहाने ले गए थे आरोपी
पूछताछ के दौरान संजय की बातें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। संजय ने बताया कि 9 अगस्त को कार से वह लोग रचना को घुमाने के बहाने ले गए थे। लहचूरा पर मौका मिलने पर उसका गला घोंट दिया। वह लोग उसे लहचूरा बांध में फेंकने की जुगत में थे लेकिन वहां मौका नहीं मिला। इसके बाद वह लोग किशोरपुरा गांव पहुंचे। फरसा दीपक अहिरवार अपने साथ लेकर आया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed